रायपुर, दिनाँक 11 अप्रेल 2021
अन्नदान महादान को चरितार्थ करती राजधानी रायपुर की पंजीकृत जनहित एवं सामाजिक संस्था अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी ने मानव सेवा के क्षेत्र में अपना उत्कृष्ट योगदान देते हुए सुपोषण अभियान के अंतर्गत 101वें दिन स्थानीय रेलवे स्टेशन परिसर, फुटपाथों में असहाय, निराश्रित लोगों और शासकीय स्वास्थ्य केंद्रों, अस्पतालों में मरीज के परिजनों को दोनों वक़्त का भोजन वितरण के साथ परिजनों को आवश्यकतानुसार दैनिक उपयोगी वस्तुएं एवं बच्चों के लिए दूध भी मुहैया कराया गया।
संस्थापक, मोहम्मद सज्जाद खान जी के प्रेरणादायी मार्गदर्शन में पं. अनिल शुक्ल, जुबैर खान, अनमोल जैन सहित अन्य सदस्यों ने स्थानीय शासकीय डी.के.एस. अस्पताल एवं जिला अस्पताल परिसर में छत्तीसगढ़ प्रदेश के दूरस्थ एवं ग्रामीण अंचलों, स्थानों से इलाज कराने आए अस्वस्थ व्यक्तियों और उनके पासधारी परिजनों को भरपेट स्वादिष्ट आहार का वितरण किया।
संस्थापक, मो. सज्जाद खान ने बताया संस्था पिछले साल 2020 कोरोना काल से लगातार निःशुल्क भोजन वितरण करते आ रही हैं, वर्तमान में लॉकडाउन की स्तिथि में भी, संस्था द्वारा निरंतर दोनों वक़्त का भोजन वितरण का कार्य जारी रहेगा।
प्रेषक :
ज़ुबैर खान
मिडिया प्रभारी





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.