सुरेंद्र मिश्रा रिपोर्टर बिलासपुर
बेलगहना..... बिलासपुर जिले में लॉक डाउन लगने के बाद लगातार पुलिस के द्वारा चारों तरफ गश्त की जा रही है, सभी को कोविड नियमों व लॉक डाउन निर्देशों का पालन करने दे रहे समझाइश। चौकी प्रभारी दिनेश चंद्रा के नेतृत्व में टीम जहाँ सिरफिरों के साथ सख्त नजर आ रही वहीं वैक्सीन लगवाने वालों का कर रहे सहयोग। क्षेत्र में लॉकडाउन का दूसरा दिन भी बड़ी शांति से गुजरता नजर आ रहा है। बढ़ती महामारी के प्रकोप से दहशतजदा लोग घरों में दुबके हुए हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी लॉक डाउन का असर दिख रहा है। CNI न्यूज भी समस्त प्रदेशवासियों से अपील करती है घर पर रहें सुरक्षित रहें।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.