.छत्तीसगढ़...
दल्लीराजहरा- दिनांक - 05/04/2021
छत्तीसगढ़ भिलाई इस्पात संयंत्र के नंदिनी चूना पत्थर खदान में कार्यशील इंटुक से सम्बद्ध श्रम संगठन मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन के समस्त सदस्य एवं पदाधिकारियों ने दिनांक-25/03/2021 को इंटुक की सदस्यता से सामूहिक इस्तीफा देते हुए भारतीय मजदूर संघ से सम्बद्ध खदान मजदूर संघभिलाई की सदस्यता ग्रहण की।
इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए संघ के महामंत्री एम.पी.सिंह नेबताया कि अपने इस्तीफे में सभी ने इंटुक के स्थानीय प्रदेश एवं केंद्रीय नेतृत्व पर कर्मचारियोंके हितों की उपेक्षा करने की बात कही और कहा कि जब नंदिनी खदान के इंटुक सदस्यों एवं पदाधिकारियों को प्रदेश व राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन एवं सहयोग की आवश्यकता थी तब उन्हे किसी तरह का कोई सहयोग नहीं किया गया।ऐसे हालत में इंटुक यूनियन में रहते हुए कर्मियों के हितार्थ कार्य करना संभव नहीं था /
अतएव नंदिनी इंटुक के सभी सदस्य एवं पदाधिकारियों ने सामूहिक इस्तीफा देते हुए दिनांक -25/03/2021 को भारतीय मजदूर संघ से सम्बद्ध खदान मजदूर संघ .छत्तीसगढ़ भिलाई की सदस्यता ग्रहण की।
उसके उपरांत प्रदेश भारतीय मजदूर संघ के दिशा निर्देशानुसार दिनांक 04/04/2021 को नंदिनीखदान में खदान मजदूर संघ .छत्तीसगढ़.भिलाई के नए स्थानीय इकाई हेतु के गठन हेतु बैठक रखी गयी।
उक्त बैठक की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश खदान प्रभारी एस.एन.पांडेय ने की एवं बैठक का संचालन खदान मजदूर संघ मिलाई के महामंत्री एम.पी.सिंह ने की।
बैठक शुरु करते हुए उपस्थित सदस्यों को सम्बोधित करते हुए नंदिनी इकाई के पूर्व अध्यक्ष एन.के.तिवारी ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ के केंद्रीय नेतृत्व के निर्णयानुसार 60 वर्ष के ऊपर के व्यक्ति संघ से सम्बद्ध किसी भी इकाई के स्थानीय कार्यकारिणी में पदाधिकारी नहीं रह सकते हैं। चूंकि वे स्वयं सेवानिवृत्त हो चुके हैं अतः उनका इस पद पर बना रहना संभव नहीं है।
इसके अलावा नंदिनी खदान के स्थानीय इकाई का तीन वर्षीय कार्यकाल भी समाप्त हो चूका है /
अतएव वे पुराने कार्यकारिणी को भंग करने की घोषणा करते हैं एवं महामंत्री एम.पी.सिंह से नए कार्यकारणी के गठन हेतु चुनाव अधिकारी नियुक्त करने हेतु निवेदन करते हैं।
तत्पश्चात महामंत्री एम.पी.सिंह ने बालोद जिला मंत्री मुश्ताक अहमद अंसारी को चुनाव अधिकारी नियुक्त करते हुए नए कार्यकारिणी गठन हेतु आवश्यक कारवाई करने हेतु निवेदन किया।
भारतीय मजदूर संघ के रीती-निति अनुसार चुनाव अधिकारी मुश्ताक अहमद ने चुनाव संपन्न कराते हुए नए कार्यकारिणी की घोषणा की जो इस प्रकार है / अध्यक्ष उमेश कुमार मिश्रा कार्यकारी अध्यक्ष रामनगीना एवं शिव कुमार साहूउपाध्यक्ष महावीर सेवक हिम्मत सिंह रंधावा सुरेश ध्रव एल.एन.साहू सचिव सोहन कुमार चंद्राकर सह सचिव - बालाजी सोनी कृष्णा कुमार एस.बंगारू वाई.पी.ठाकुर अशोक कुमार लाउत्रे कोषाध्यक्ष - रामसुजान कोरी संगठन सचिव - पुरषोत्तम ठाकुर कायर्कारिणी सदस्य मोतीलाल शर्मा यू.एस.वर्मा रमाकांत तिवारी बी.आर.चंद्रेश श्री राम सागर।इस घोषणा के पश्चात कार्यक्रम के अध्यक्ष एस.एन.पांडेय ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी एवं आशा व्यक्त की कि आने वाले समय में सभी सदस्य एवं पदाधिकारी भारतीय मजदूर संघके रीती निति पर चलते हुए कर्मियों के हितार्थ कार्य करेंगे। अंत में नव निर्वाचित अध्यक्ष उमेश कुमार मिश्रा ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कार्यक्रम के समाप्ति की घोषणा की।
एम पी सिंह महामंत्री खदान मजदूर संघ /
सी .एन .आई .न्यूज़ .के लिए दल्लीराजहरा से प्रदीप सहारे की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.