*##शातिर पम्प चोर पुलिस की गिरफ्त में##*
*##चोरी के दो प्रकरणों पर 02 पम्प (कीमत 20000 बरामद), आरोपी गिरफ्तार जीपीएम पुलिस की कार्यवाही##*
माह मार्च में थाना मरवाही के ग्राम पथर्रि में अलग अलग तिथियों में 02 मोटरपम्प चोरी हुए जिनकी चोरी की रिपोर्ट थाना मरवाही में दिनाँक 15/3/2021 गणेश पिता चमरू सिंह एवं 30/3/21 को गोपाल सिंह पिता सरवन सिंह के द्वारा दर्ज कराई गई थी जिस पर थाना मरवाही में क्रमशःअपराध क्रमांक 52 एवं 53/2021 धारा 379 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।
थाना प्रभारी मरवाही के द्वारा चोरी की घटना की सूचना *पुलिस अधीक्षक श्री सूरज सिंह परिहार* को दी गई। पुलिस अधीक्षक जीपीएम ने माल मुलजिम की पतासाजी हेतु टीम गठित कर कार्यवाही करने का निर्देश दिए।
थाना मरवाही की टीम के द्वारा माल मुलजिम की पता साजी कर रही थी कि मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बंधोरी का *मुकेश कुमार पिता अमृतलाल मार्को* की गतिविधि संदिग्ध है। जिसे तलब कर पूछताछ किया गया जो चोरी करना स्वीकार किया आरोपी की निशानदेही पर दोनों टुल्लू पंप कीमती ₹20000 बरामद किया जाकर आरोपी मुकेश कुमार मार्को पिता अमृतलाल मार्को उम्र 21 साल निवासी ग्राम बंधोरी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.