बेमेतरा CNI NEWS/ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा श्री दिव्यांग पटेल के निर्देशन एवं अति.पुलिस अधीक्षक बेमेतरा श्री विमल कुमार बैस एवं एसडीओपी बेमेतरा श्री राजीव शर्मा के मार्गदर्शन में अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा पर लगातार कार्यवाही की जा रही है जिसके तहत दिनांक 08 व 09.05.2021 को दरम्यिानी रात्रि में थाना बेमेतरा स्टाफ को जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि सफेद रंग के कार क्रमांक CG 22 T 8375 में दो व्यक्ति सवार होकर अवैध रूप से बिक्री हेतु शराब लेकर ग्राम खुडमुडी बाबामोहतरा की ओर परिवहन कर ले जा रहे है
कि सूचना पर थाना बेमेतरा स्टाफ गवाहो के साथ ग्राम खुडमुडी भैसा मोड शीतला मंदिर के पास एम्बुस लगाकर कार के आने पर रोका जो भागने का प्रयास कर रहे थे जिसे घेराबंदी कर पकडा गया। आरोपी 1. राजू साहू पिता नीलकमल साहू उम्र 21 साल साकिन टेहका 2. चेतन साहू पिता गैंदराम साहू उम्र 39 साल साकिन दतरेंगा थाना भाठापारा ग्रामीण जिला बलौदाबाजार के कार को चेक करने पर कुल 08 पेटी अंग्रेजी गोवा शराब कुल 400 पौवा (69,120ml) किमती 42,240/- रूपये एवं 01 कार कीमती करीबन 8 लाख रूपये कुल जुमला 8,42,240/- रूपये को धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत जप्त कर कार्यावाही किया।
उपरोक्त कार्यवाही थाना बेमेतरा प्रभारी निरीक्षक राजेश मिश्रा के नेतृत्व में सउनि कवल सिंह नेताम, सउनि अरविंद शर्मा, आरक्षक रविन्द्र तिवारी, रामेश्वर मांडले, ज्ञानेश्वर शुक्ला आरक्षक संदीप साहू, जितेन्द्र वर्मा, हेमंत वर्मा एवं अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण भुमिका रही।
सी एन आई न्यूज़ बेमेतरा छत्तीसगढ़ देव यादव की खबर मो 9098647395


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.