Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, May 10, 2021

लॉकडाउन की स्थिति में संस्था, अवाम ए हिन्द द्वारा 130 दिनों से सैकड़ों जरूरतमंद, मजदूरों, मरीज के परिजनों को दिया जा रहा नि:शुल्क भोजन : मोहम्मद सज्जाद खान


रायपुर, 10 मई 2021

लॉकडाउन ने अधिकांश लोगों की ज़िंदगी अस्त व्यस्त कर दी है। इन सब की ज़िंदगी वापस से पटरी पर लाने की लगातार कोशिश कर रहे हैं, अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी समाज रत्न सम्मानित संस्था लोगों को उनके घर पहुंचाने से लेकर, ज़रूरतमंदों के घर के आर्थिक बदहाली से निकालने के लिए  निरतंर कार्य किये जा रहे है। कोरोनाकाल के शुरूवाती दिनों से ही संस्था संस्थापक मोहम्मद सज्जाद खान के नेतृत्व में बीते कई वर्षों से भोजन करवाने, छात्रों जरूरतमंद बीमार व्यक्तियों के रायपुर के शासकीय अस्पतालों में इलाज के लिए आने वाले उनके परिजनों को सुपोषण अभियान के अंतर्गत हर दिन लगभग 12सौ लोगों को भोजन दिया जा रहा है, 

साथ ही जरूरतमंद मजबूर व्यक्तियों के लिए दवाईयों कि व्यवस्था की गई। उनकी पढ़ाई में मदद करने, किसी का इलाज कराने आने वाले मुसीबत में फंसे लोगों की सहायता प्रदान करना संस्था की अहम भूमिका रही हैं। 



इसी कड़ी में आज दिनांक 10 मई 2021 को संस्था द्वारा चलाए जा रहे गरीबों असहाय, लाचार गरीब, मजदूरों के लिए सुपोषण अभियान के 130दिन पूर्ण करते हुए लॉकडाउन में जरुरतमंद लोगों को भुखमरी से बचाने के लिए रायपुर शहर के विभिन्न स्थानों पर, शासकीय अस्पताल, डीकेएस, जिला अस्पताल, 

अंबेडकर अस्पताल, एम्स रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, शारदा चौक, मालवीय रोड, फाफडीह ऐसे विभिन्न स्थानों पर पहुंकर दोनों वक्त मे 12 सौ लोगों की भोजन की आवश्यकताओं की पूर्ति कर उन्हें नि:शुल्क भोजन उपलब्ध कराया गया। 



संस्था के इस नेक कार्य में संस्थापक मोहम्मद खान के साथ पं. अनिल शुक्ल, जुबैर खान, अनिल कुमार सिंग, योगेश्वर सिन्हा, अनमोल जैन, बिसैन सिंह टंडन, फराज खान एवं अन्य लोगों ने अपना बहुमूल्य योगदान दिया 




*प्रेषक* 

*मोहम्मद सज्जाद खान*

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad