सुकमा - संवाददाता-संजय सिंह भदौरिया
*उत्साह से लगवाया अंजली एवं संध्या ने कोविड का पहला टीका*
*पूरा परिवार हुआ कोविड संक्रमण से सुरक्षित*
*टीकाकरण के लिए छत्तीसगढ़ शासन का किया आभार व्यक्त*
सुकमा - प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में पूरे राज्य में बारी-बारी से सभी आयु वर्ग के नागरिकों का टीकाकरण किया जा रहा है। 18 से 44 आयु वर्ग के व्यक्तियों का टीकाकरण प्रारंभ होने से युवाओं में खासा उत्साह है। आज सुकमा जिला चिकित्सालय के टीकाकरण केंद्र में सुकमा निवासी कुमारी अंजली एवं संध्या ने कोविड का पहला डोज लगवाया। अंजली एवं संध्या ने कहा कि कोविड टीकाकरण के प्रथम चरण के शुभारंभ से ही वे कोविड टीका लगवाने का इंतजार कर रहे थे।
जब शासन द्वारा 18 से 44 आयु वर्ग का टीकाकरण प्रारंभ किया गया तब वे बहुत उत्साहित हुए। आज वे दोनों अपने माता पिता के साथ कोरोना से बचाव के लिए टीका लगवाने आयी थी। अब वे खुद को ज्यादा सुरक्षित महसूस कर रही है और उन्हें कोविड टीके के दूसरे डोज का इंतजार है। दोनों ने कहा कि वे अपने सभी मित्रों को भी टीकाकरण के लिए प्रेरित करेंगी।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.