गुण्डरदेही । कोरोना संक्रमण की इस भयावह स्थिति में बिखरती सांसों को यथाशक्ति संभालने और उन्हें लय देने इस उद्देश्य से गुण्डरदेही विकासखंड के शिक्षकों की एक टीम ने स्माल एक्शन ग्रुप "एक कदम सच्ची सेवा की ओर" टीम तैयार कर बड़ी धनराशि एकत्र किया । कोरोना संक्रमण की इस घड़ी में सामर्थ्यानुसार सभी शिक्षको ने अपना सहयोग देकर कोविड सेंटर खलारी के लिए एक ऑक्सीजन सिलेंडर एक ऑक्सीजन कंसनट्रेटर 15 पल्स आक्सीमीटर 10 वेपोराईजर मशीन की व्यवस्था कर गुण्डरदेही बीएमओ डॉ.रेणुका प्रसन्नो तहसीलदार अश्वन कुमार पुशाम थाना प्रभारी रोहित मालेकर को सौंपा ।
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.