गुण्डरदेही । ग्राम टिकरी ( अर्जुन्दा ) की निर्भया टीम की महिलाओं ने एक साथ मिलकर अर्जुन्दा नगर सहित आसपास के सभी ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग सौ से ज्यादा जरूरतमंद परिवारों के लिए राशन उपलब्ध करा रहे है । कोरोना काल मे लगातार लॉकडाउन और कोरोना पॉजिटिव की विपरीत दिशा को देखते हुए लोगों का घर से बाहर निकलना दूभर हो गया है । ऐसे वक्त मे निर्भया टीम अपनी सेवा देने मे कभी पीछे नही हटी ।
लॉकडाउन की वजह से मजदूरी करने वाले लोगों का कामकाज पूरी तरह से बंद है । वही बालोद जिले में एक माह से पूर्ण लॉकडाउन की स्थिति बनी हुई है । रोज काम करने वाले परिवार की स्थिति नाजुक हो चुकी है । यह सब परिस्थितियों को देखते हुए निर्भया टीम की जिला संयोजक व समाजसेवी अनीता उइके के मार्गदर्शन में लगातार समाज सेवा के क्षेत्र में पिछले कई वर्षों से अपनी सेवा प्रदान कर रही है ।
अभी इस संकट के दौर पर समाजसेवी अनीता उइके के मार्गदर्शन में जिले के सभी निर्भया टीम के सदस्य जिसमें गुरुर ब्लॉक की रोहनी साहू पार्वती श्याम गुण्डरदेही ब्लॉक की ललिता और उर्मिला साहू संबलपुर लोहारा ब्लॉक की देवकुमारी व गूंजा बाई डौंडी की सुनीता सोनकर बालोद की अनिता कौशिल्या कला साहू अपने-अपने क्षेत्रों में गरीब बेसहारा लोगों को खाद्य सामग्री का कीट बना कर मदद कर रहे हैं ।
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.