कलेक्टर कोरिया एसएन राठौर द्वारा कोविड-19 हॉस्पिटल, चिकित्सालय में आवश्यक दवाइयों तथा उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु जिला खनिज न्यास के तहत 10000000 रुपए तथा कोविड-19 स्पिटल में एवं केयर सेंटर में मानव संसाधन बढ़ाने अस्थाई कर्मचारियों को संविदा व कलेक्टर दर पर नियुक्ति हेतु डीएमएफ के तहत 2000000 रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
0-----इससे मरीजों को शीघ्र एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा प्रदाय कराने में आसानी होगी कलेक्टर श्री राठौर ने बताया कि जिले के प्रभारी मंत्री डॉ शिवकुमार डेहरिया ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा कोविड-19 हॉस्पिटल, एवं सेंटर में अस्थाई कर्मचारियों की संविदा व कलेक्टर दर पर नियुक्ति हेतु प्रस्तुत प्रस्ताव पर चर्चा की गई इस पर उन्होंने जन सुविधा के मद्देनजर डीएमएफ के तहत उक्त कार्य की अनुमति दी है,
कोविड-19 सहित अन्य चिकित्सा आवश्यकताओं पर मरीजों को समय पर इलाज मिल सके इस उद्देश्य से विकास और विनियमन अधिनियम अपठित छत्तीसगढ़ जिला खनिज संस्थान न्यास नियम 2015 अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2021 एवं 22 में 60% उच्च प्राथमिकता के क्षेत्र स्वास्थ्य देखभाल के तहत कलेक्टर श्री राठौर ने प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान करते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बैकुंठपुर को क्रियान्वयन एजेंसी नियुक्त किया।
0-----इसके साथ ही जिले के कोविड-19 हॉस्पिटल एवं कोविड-19 सेंटर में अस्थाई कर्मचारियों की सुविधा व कलेक्टर दर पर नियुक्ति हेतु डीएम ऐफ के तहत 2000000 रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति कलेक्टर द्वारा जारी की गई है जिसमें लैब टेक्नीशियन, अटेंडर, स्टाफ नर्स, ऑक्सीजन सिलेंडर,
इलेक्ट्रिशियन, वाहन चालक एवं शिक्षक आदि पदों की सुविधा व कलेक्टर दर पर कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी कलेक्टर श्री एसएन राठौर ने कहा कि मानव संसाधन बढ़ने से जिले में नागरिकों को शीघ्र एवं बेहतर चिकित्सीय सेवाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जा सकेगा।।
*CNI न्यूज़ से साहिल अंसारी की रिपोर्ट*
*कोरिया, सूरजपुर,सरगुजा छत्तीसगढ़*




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.