घर घर जा के वैक्सीनेशन लगवाने के महत्व को बताते हुए टीकाकरण के लिए प्रेरित किए
सिमगा:- ग्राम पंचायत हथबन्द में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा सिमगा नायब तशीलदार यसवंत राय ,नायब तसीलदार भवानी शंकर शाव ने 45+वालो को वैक्सीनेशन के लिए घर घर जा करके बताया वैक्सिनेशन के महत्व को बताते हुए टिका लगवाने हेतु लोगो को प्रेरित किया।
ग्राम पंचायत स्तर पर कोविड-19 के लिए जन जागरूकता करते हुए ग्राम के जन समुदाय को टीकाकरण लगाने के लिए प्रोत्साहित किए।साधना करके सिद्धि और मुक्ति दोनों पायी जा सकती है: आचार्य महाश्रमण। जिसमें अलग-अलग प्रकार स्लोगन के माध्यम से ग्रामीणों को संदेश दे रहे हैं ना डरे ना डराए, कोविड-19 का टीका जरूर लगाएं जैसे संदेश का दीवार लेखन कर जनसमुदाय को जन जागरूकता से टीकाकरण के लिए गांव मे माहौल तैयार किया जा रहा है। वहीं घर-घर जा कर समझाने का भी काम किया जा रहा है।
इसके अलावा कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के उपायो को लेकर आपस में दूरी बनाकर रहने और घर से निकलने पर हर वक्त मास्क लगाने के लिए अपने नारा लेखन कर जागरूक कर रहे हैं। साथ ही सर्दी-खांसी बुखार या बदन दर्द होने पर तत्काल जांच कराने के लिए भी संदेश के माध्यम से जागरूकता फैला रहे हैं। 18 से 44 वर्ष तक और 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगो को कोविड 19 टीका लगवाने के लिए डोर टू डोर जाकर प्रेरित कर रहे है वैश्विक महामारी कोरोना ने बीते एक साल से पूरी दुनिया में तांडव मचा रखा है। जिससे लोगों की सामाजिक सहित आर्थिक स्थिति पर जबर्दस्त प्रभाव पड़ा है। ग्राम पंचायत को कोरोना 19 टीकाकरण के लिए मुख्य रूप से ग्राम पंचायत हथबन्द में सिमगा प्रशासनिक अधिकारियों नायब तशीलदार यसवंत राय ,नायब तशीलदासर भवानी शंकर शाव ,पटवारी ,सरपंच विद्या वर्मा पंच मूलचन्द टण्डन,पँच पति खिलेन्द जांगड़े, प्रकाश पाल मितांनीन सविता हलदर ,ऊषा चतुरे ,नीरा साहू,मंजू पाल, रूखमणी लहरे ,सरेश लहरे ,कोटवार् बुधराम उपस्थित थे
*सेंट्रल न्यूज इंडिया से हर पल की खबर सिमगा ब्लॉक रिपोटर प्रकाश पाल*



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.