सुकमा
संवाददाता-संजय सिंह भदौरिया
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि 21 मई से कृषकों को खरीफ फसल वर्ष 2020 की प्रथम किस्त दिए जाने की घोषणा का स्वागत करते हुए सुकमा ज़िला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष लक्ष्मण माड़वी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे मंत्री कवासी लखमा को बधाई दी हैं साथ ही कहा कि कोरोना संक्रमण की भयंकर त्रासदी में कृषकों को मिलने वाला बोनस किसानों के लिए वरदान साबित होगा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सही समय में छत्तीसगढ़ के लाखों कृषकों को उनके हक की राशि जमा पूंजी को संकट के समय मे देने का निर्णय लेकर किसानों को जरुरत के समय में सहायता स्वरूप प्रदान की हैं
जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी हैं तब से किसानों के संकट मोचन बनकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हमेशा खड़े नजर आते हैं सरकार बनते ही पहला फैसला किसानों के हित में कर्जा माफी का घोषणा किया फिर वही बिजली बिल हाफ उसके बाद किसानों को प्रति क्विंटल 2500 रु की दर से धान की कीमत जैसे अहम फैसले लेकर छत्तीसगढ़ की भुपेश सरकार किसानो के हित में कार्य कर यह साबित कर चुके है हालांकि इन फैसलों में अड़ंगा डालते हुए केंद्र सरकार ने बार बार कोशिश किया कि किसानों को धान की कीमत 2500 रु प्रति क्विंटल न मिल सके लेकिन भूपेश बघेल की सरकार ने यह ठान लिया था
कि किसानों को 2500 रुपए प्रति क्विंटल की राशि जरूर दी जाएगी इसी वजह से राजीव गांधी किसान न्याय योजना की शुरुआत करते हुए समर्थन मूल्य से ऊपर की राशि देने का फैसला किया है एवं 21 मई 2021 को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी के पुण्यतिथि पर प्रदेश के किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना की किस्त दिया जाएगा इस फैसले का युवा कांग्रेसी हार्दिक स्वागत करते हैंऔर छत्तीसगढ़ सरकार काआभार व्यक्त करते हैं।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.