रायपुर, 03 मई 2021
रायपुर राजधानी 03 मई 2021 को अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी के तत्वावधान में सुपोषण अभियान के 123वे दिन पूर्ण करते हुए रायपुर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जरूरतमंद मजदूर, ठेले रिक्शा चलाने वाले परिवारों को लॉकडाउन के चलते हुए गरीब परिवार के लोग आर्थिक बदहाली के कगार पर खड़े हुए हैं।
ऐसे वक्त में अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी के संस्थापक मोहम्मद सज्जाद खान अपनी टीम के साथ जरूरतमंदो को निःशुल्क भोजन मुहैया कराया गया। यह सेवा कार्य रेलवे स्टेशन, एम.जी रोड, शारदा चौक बस स्टैंड पंडरी एवं रायपुर के सभी शासकीय अस्पतालों में दूरदराजो एवं दूसरों प्रांतों से बीमार व्यक्ति के इलाज के लिए आने वाले परिजनों को दोनो वक्त भर पेट भोजन दिया गया।
संस्था के द्वारा किए जा रहे मानव सेवा का मुख्य उद्देश्य संकट के समय पर कोई भी गरीब भूखा ना रहे और ना ही भूखा सोए इन्हीं उद्देश्यों की पूर्ति हेतु संस्था के संस्थापक मोहम्मद सज्जाद ने पवित्र माह रमजान महीने में स्वयं रोजा रख कर
अपने सक्रिय भूमिका निभाने वाले सदस्यों के साथ वह स्वयं जरूरतमंद असहाय विक्षिप्त, लाचारो श्रमिक वर्ग लोगों के लिए रायपुर शहर के विभिन्न स्थानों पर हर रोज सैकड़ों लोगों को खाना दिया जाता है।
इस सेवाभावी कार्य में अपना बहूमूल्य योगदान देने वाले संस्थापक मोहम्मद सज्जाद खान के साथ जुबैर खान, योगेश्वर सिन्हा, अनमोल जैन, फराज खान एवं अन्य लोगों ने सहयोग दिया।
*प्रेषक*
ज़ुबैर खान,
मिडिया प्रभारी





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.