Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, May 3, 2021

लॉकडाउन का उल्लंघन किए जाने पर सिकोसा के साई किराना व जनरल स्टोर्स से पांच हजार रूपए की चालानी कार्यवाई की , कारवाई के दौरान गुण्डरदेही अनुविभागीय अधिकारी व तहसीलदार थे मौजुद



गुण्डरदेही : अनुविभागीय अधिकारी भूपेंद्र अग्रवाल व तहसीलदार अश्वन कुमार पुशाम के द्वारा सोमवार को सिकोसा के साई किराना एंव जनरल स्टोर्स से पांच हजार रूपए की चालानी कार्यवाही की गई। एसडीएम भूपेंद्र अग्रवाल ने बताया कि लगातार लोगो से शिकायत मिल रही थी उक्त किराना व्यापारी द्वारा लॉकडाउन का खुला उल्लंघन किया जा रहा था । अपने किराना सामान के लोडिंग अनलोडिंग कार्य को मनमाने तरीके से व समय बे समय मे एक जगह से दुसरे जगह सामान सप्लाई कर रहा था जो लॉकडाउन का खुला उल्लंघन है । जबकि शासन का सख्त निर्देश है कि समान लोडिंग अनलोडिंग का समय रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक करना है।

वही होम डिलीवरी का समय सुबह 6 बजे से दोपहर दो बजे तक है । मगर उक्त व्यापारी द्वारा समय बे समय सामान सप्लाई व लोडिंग अनलोडिंग कर लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहा था । जिसके चलते प्रशासन ने लॉकडाउन का उल्लंघन मानते हुए उक्त व्यापारी से पांच हजार रूपए की चालानी कार्यवाही की गई ।


साथ ही दुबारा लॉकडाउन का उल्लंघन किए जाने पर दुकान को सील करने की चेतावनी दी गई । साथ ही इनके द्वारा अधिक दामो मे सामान बेचने की शिकायत लोगो से लगातार मिल रही थी जिस पर तहसीलदार अश्वन कुमार पुशाम ने व्यापारी को अधिक दामो मे सामान नही बेचने की हिदायत दी।

सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट

 

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad