गुण्डरदेही : ग्राम परसाही के स्वर्ण तालाब मे विगत दिनो हनुमान जयंती के अवसर पर पंचमुखी हनुमान की मूर्ति स्थापना की गई । जहां इस स्वर्ण तालाब मे वर्षों पूर्व मनोकामनेश्वर महादेव विराजमान हैं । विगत 21 वर्ष से सरस्वती बाल विकास समिति परसाही के द्वारा महाशिवरात्रि पर मेला एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है । जहां दुर दुर से लोग अपनी मनोकामना पूरी करने आते है । इस वर्ष महाशिवरात्रि मेला के अवसर पर रायपुर से राष्ट्रीय वेटलिफ्टर एवं पेशे से मूर्तिकार प्रदीप क्षत्रिय भी मनोकामनेश्वर का दर्शन करने आए थे।
जहां उनकी मनोकामना पूर्ण होने पर उन्होंने बारह फीट के पंचमुखी हनुमान की मूर्ति स्थापना के लिए अपनी ओर से समिति को भेंट किया उक्त मुर्ति को गांव के सुदर्शन ठाकुर केदार चन्द्राकर व सरस्वती बाल विकास समिति के सदस्यो द्वारा हनुमान जयंती के अवसर पर स्वर्ण तालाब पार मे स्थापित किया गया ।
तथा इस जगह को ऑक्सीजन हब बनाने समिति द्वारा नीम बादाम एवं अन्य पौधो का रोपण किया गया । इस अवसर पर ज्योति देवांगन सरपंच ग्राम परसाही ऋषि देवांगन गजेन्द्र यदु ( शिक्षक) हेमंत देवांगन देवनाथ देवांगन पवन ठाकुर तामेश्वर देवांगन कीर्ति ठाकुर सहित समिति के सदस्य एंव ग्रामीणो की उपस्थिति मे कार्यक्रम संम्पन्न हुआ।
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.