Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, May 5, 2021

इस ग्रामीण क्षेत्र में नहीं है कोरोना के प्रति दहशत,सुबह 5 बजे से ही लग जाती है लोगों की भीड़

सुरेंद्र मिश्रा रिपोर्टर

बेलगहना..... कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं, दो महीने का राशन लेने सुबह 5 बजे ही लग जाती है लोगों की भीड़।

सरकार के द्वारा इस संक्रमण से बचने के लिए हर दिन नई गाईड लाईन जारी किया जा रहा है साथ ही लाॅक डाउन की अवधी भी बढ़ाई जा रही है लेकिन लगता है ग्रामीण क्षत्रों में अभी तक लोग इसकी भयावहता को समझ नहीं पाए है ।

लाॅक डाउन के समय सरकार ने उचित मूल्य की दुकानों से दो माह का राशन फ्री में एक साथ देने की घोषणा की और इसके लिए कई नियम कानून भी बनाए । जैसे सोशल डिस्टेंसिग रखें , सेनेटाईजर रखें और सभी मास्क का उपयोग करें । लेकिन ऐसा कुछ भी देखने में नहीं आ रहा है ।

बेलगहना सोसायटी में सुबह पांच बजे से ही लोगों की भीड़ ऐसी जुटी की सारे नियम कायदे और कानून कोने में खड़े देखते रहे और सोचते रहे कि धन्य है हमारी जनता जिसे ना समझ है ना अकल । लोगों को समझना चाहिए कि करोना इस संक्रमण ने इस बार शहरी क्षेत्र के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों को भी जकड़ के रखा हुआ है और इससे बचने के जो उपाय सरकार बता रही है उसको मानना ही उनको राहत दिला सकता है ।

यदि बेलगहना क्षेत्र में पिछले पांच दिनों के करोना पाजिटिव पर नजर डालें तो ये चोैंकाने वाले है यहां तीस अप्रेल से चार मई तक 307 लोगों को टेस्ट किया गया जिसमें 139 लोग पाजिटिव आए हैं याने इसका प्रतिशत निकाले तो ये लगभग चालिस प्रतिशत से उपर का होता है ।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad