Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, May 6, 2021

दीवार फान्दकर 5 कैदी फरार होने की घटना : जेल मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने जांच टीम बनाकर कार्रवाई करने अधिकारीयों को दिए निर्देश

रायपुर, 6 मई 2021/ महासमुंद जिला जेल से दीवाल फांदकर 5 कैदियों के फरार होने की घटना संज्ञान में आने पर जेल मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने जेल प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को दूरभाष पर तत्काल कार्यवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घटना की बारीकी से जांच कराने और फरार कैदियों की पतासाजी के लिए टीम बनाकर त्वरित कार्यवाही करने को कहा है।

 उल्लेखनीय है कि  जिला जेल महासमुंद में सजा काट रहे पांच कैदी योजना बद्ध तरीके से जेल के पीछे की दीवार कूदकर फरार हो गए हैं। इन आरोपियों में चार आरोपी महासमुंद जिले के तथा एक आरोपी गाजीपुर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है । बताया जा रहा है कि चार आरोपियों को 2019 में सजा होने के बाद जेल लाया गया था। 

एक आरोपी को 2020 में सुनवाई के बाद जेल दाखिल किया गया था। जेल से फरार पांचों आरोपियों ने बड़े ही शातिराना ढंग से जेल की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में सेंध लगाकर फरार हो गए। फरार कैदियो की तलाश की जा रही है। अन्य जिलों की पुलिस को भी सर्तक करते हुए फरार कैदियो के बारे मे जानकारी भेजी गयी है। इस घटना के बाद से जेल प्रबंधन ने अन्य बैरकों के साथ पूरे जेल में सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया है ।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad