मुंगेली छत्तीसगढ़
मुंगेली - सुदूर वनांचल मे प्रकृति के साथ सामंजस्य स्थापित कर जीवन यापन करने वाले आदिवासियों की आजीविका जंगल पर ही निर्भर होता है इन्ही जंगलो मे बीजापुर, सुकमा जिले के सीमावर्ती ग्राम सिलगेर मे सुरक्षा बल द्वारा कैम्प स्थापित किया गया है जिसकी वजह से आदिवासियों के रोजमर्रा के जीवन में बाधा उत्पन्न हो रही हैं, इसलिए आदिवासियों द्वारा कैम्प का शांतिपूर्ण विरोध कर रहे थे ।दुर्भाग्य से विगत 17 मई को शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन कर रहे आदिवासियों पर सुरक्षा बल द्वारा अचानक गोलीबारी और आसू गैस छोडे़ गये, जिससे 03 लोगों की मृत्यु और दर्जनो घायल हो गये।
उक्त संबंध मे छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के आहवान पर मानव रक्षा एवं बस्तर मे स्थायी शांति स्थापना के लिए 28-05-2021 को अपने-अपने घर के सामने बैठकर धरना प्रदर्शन किया जावेगा न्याय नही मिलने पर छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज द्वारा चरणबद्ध आंदोलन किया जावेगा ।
महोदया पहले भी आदिवासियों को नक्सली बताकर फर्जी मुठभेड़ मे मार दिया गया जो आदिवासियों को डराकर उसके जल, जंगल और जमीन पर मूल अधिकारो से वंचित करने का प्रयास है। चूंकि उक्त क्षेत्र भारतीय सविधान के पांचवी अनुसूचित के अंतर्गत आपके अधिशासन मे विधित है, इसलिए आपसे सविनय निवेदन है कि उक्त प्रकरण मे स्वयं हस्तक्षेप करते हुए पीडी़तो को न्याय दिलाने की कृपा करे । मिथलेश कुमार ध्रुवे ब्लाक अध्यक्ष युवा प्रभाग लोरमी, मनीष ध्रुवे, अंकत सिंह जिला अध्यक्ष मुंगेली उपस्थित रहे
मुंगेली से सुखबली खरे की रिपोर्ट

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.