सिमगा(बुड़गाहन):- सिमगा ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत बुड़गाहन की सरपंच मानेश्वरी साहू जो कि मितानिन का कार्य भी करती है जो की ग्राम पंचायत बुडगाहन में मितानिन साथियों के साथ गली वार्डो में भ्रमण करते हुए प्लस अक्सीमिटर से गांव के लोगो का चेकअप करते हुए
मितानिन साथियों के द्वारा सन्देश दिया की "हमे कोरोना से डरना नही बल्की कोरोना से लड़ना है और सामाजिक दुरी जैसे मास्क का उपयोग करना है, हाथ को बार-बार धोते रहना है" इस तरह के सन्देश देते हुए और हर गली मोहल्लों में ग्राम पंचायत द्वारा सेनेटाइजर का छिड़काव करवाया गया।
इस कर्यक्रम में प्रमुख रूप से सरपंच मानेश्वरी साहू, मितांनीन कर्यक्रम से शान्ति वर्मा और अन्य सदस्य गण उपस्थित थे।
*सेंट्रल इण्डिया न्यूज सिमगा ब्लॉक रिपोटर प्रकाश पाल*


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.