Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, May 28, 2021

*गोठानों में सब्जी उत्पादन के लिए बनाएं कार्ययोजना*

 लोकेशन-सुकमा

संवाददाता-संजय सिंह भदौरिया




*गोठानों में सब्जी उत्पादन के लिए बनाएं कार्ययोजना*


*मुनगा, पपीता, नारियल आदि फलदार पौधों का किया जाएगा वृक्षारोपण*


*सुकमा-* शासन की महत्वाकांक्षी सुराजी गांव योजना के तहत् जिले के गोठानों में आजीविका गतिविधियों पर कार्ययोजना बनाने के निर्देश गोठान के नोडल अधिकारियों को दी गई। उद्यानिकी, कृषि, वन विभाग के समन्वय से गोठानों में मुनगा, पपीता, नारियल एवं अन्य फलदार पौंधों का रोपण कार्य किया जाएगा। कृषि विज्ञान केन्द्र और कृषि विभाग से समन्वय से गोठानों के मिट्टियों की जांच के पश्चात् मिट्टी की गुणवत्ता के आधार पर क्यारियां तैयार करने के निर्देश दिए गए।


जिला पंचायत कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर विनीत नंदनवार ने कहा कि गोठानों के शत प्रतिशत जमीन का उपयोग विभिन्न गतिविधियों के लिए करें। उद्यानिक, कृषि, पशुघन विकास विभाग के साथ समन्वय कर रामपुरम गोठान की तरह ही अन्य गोठानों में भी मशरूम, कुकुट पालन, सब्जी उत्पादन सहित अन्य गतिविधियों पर सतत् निगरानी की जाए। सब्जियों तथा अन्य पौधों का उत्पादन अच्छा हो इसके लिए सब्जियों के उत्पादन में लगने वाले समय, उनमे होने वाले प्रत्येक प्रकार की बीमारी एवं उनसे बचाव की विस्तृत जानकारी लेकर ही गोठानों में बीज लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गोठानों में वर्मीखाद के उत्पादन में किसी प्रकार के लापरवाही नहीं करें, निर्मित वर्मीखाद का भण्डारण एवं शिघ्र उठाव करें।


जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नुतन कंवर ने कहा कि गोठानों में पौधा रोपण तथा सब्जी बीज कीट के लिए जिला पंचायत से राशि आबंटित की जाएगी, इस कार्य के लिए जनपद सीईओ, सरपंच-सचिव, गोठान नोडल को आपसी समन्वय कर चर्चा  वृक्षारोपण के लिए गोठानों में गड्ढे बनाने के निर्देश भी दिए। इसके साथ ही उत्पादन की जाने वाली सब्जियों को कीटनाशक से बचाव के लिए दवाओं की उपब्धता भी सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad