Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, May 10, 2021

भयानक डरावनी बिजली की चमक व बादलो की गड़गड़ाहट से दहशत में वनांचल

तेज हवा व लगातार बादलो में भयानक पटाखों की आवाज से भय के बीच मुश्लाधार बारिस

साल्हेवारा:-कोरोना महामारी का खौफ व दहशत के बीच आज अचानक भयानक गर्जना व बहुत ही भयंकर बिजली की चमक ने लोगो का कोरोना के प्रति दहशत से लगभग ध्यान ही भंग कर दिया था और लोग सारे दरवाजे खिड़की शटर बन्द कर,दहशत के बीच हे भगवान की जुबान व प्रार्थना में लीन बैठे रहे लगभग आधे घण्टे की बारिश ने लगभग सब कुछ तहस कर दिया लोग दहशत के साये में घर मे दुबके रहे व ईश्वर से प्रार्थनारत रहे कि हे ईश्वर इस प्राकृतिक आपदा से भी रक्षा करें।


साल्हेवारा वनांचल की भौगोलिक बनावट संरचना बहुत ही अलग है चहुंओर विशालकाय चढाई युक्त पर्वतमाला व घने घनघोर जंगल की ऊंचाई के बीच बसा हुवा साल्हेवारा वनांचल की एक अलग ही भौगौलिक स्थिति है।जब बादल गरजते है तो आवाज की प्रतिध्वनि चारो ओर से बहुत देर तक गूंजती रहती रिफ्लेक्शन होता है किसी साउंड की तरह।

छत्तीशगढ़ के विभिन्न हिस्सों में जिलो में हो रही बारिस की जानकारी हफ्ते भर से प्राप्त हो रही थी लेकिन वनांचल साल्हेवारा में हफ्ते भर रोज शाम को तेज हवाएं व बादल छाए रहते रहे है बारिस नही हुई थी लगता है कि ऊपरवाले ने इस वनांचल के लिये अलग ही तारिख तय कर रखी थी।

साल्हेवारा के समीप ही मध्यप्रदेश की सीमा प्रारम्भ होती है 7 मई को साल्हेवारा के समीप भाजीडोंगरी से जाने वाले अचानकपुर मार्ग में अचानकपुर में तेज बारिश व आंधी तूफान से एक 15 वर्षीय बालक की बिजली गिरने से मौत हो गयी व खैरागढ में 10 मवेशियों की 8 मई को बिजली गिरने से मौत व अन्य कई जगह से मौत की खबरों की दहशत के बीच आज की बारिस बिजली,आंधी तूफान व गड़गड़ाहट के बीच लोगो की जुबान में बरबस ही *भगवान का नाम जाप, व *हे भगवान की ही रटन रही*। 

*सोसायटी के सामने फलदार वृक्ष आम की विशालकाय शाखा व भारत सोनी के घर व अन्य घरों में घुसा पानी*

जैसे ही बारिस रुकी घरों के कोनो में दुबके लोग दरवाजा शटर उठाकर घरों से बाहर निकले साल्हेवारा ग्राम पंचायत के वार्ड नम्बर 16 निवासी भारत सोनी के घर के अंदर घुटने से नीचे तक घुसे पानी को भारत  रह रहकर बाल्टी बाल्टी पानी को लगातार बाहर फेके जा रहा था पानी फेकने की मशक्कत के बीच लोग साल्हेवारा ग्रामपंचायत को गलत तरीके से मुरमी बिछाने को लेकर तरह तरह की बाते पंच व सरपंच को लेकर करते रहे कि पंच व सरपंच की बिना योजना के गलत तरीके से मुरमी डालना बिना योजना बनाये इस प्रकार से मुरमी डालना कुछ घरों के लिए गहरी आफत बन चुका है।पंच डिलेश्वरी यादव व सरपंच संतोष नामदेव को इस गरीब की हालत पर तरस खाकर तुरन्त ही विशालकाय नाली बनवाकर पानी निकासी का मार्ग बनवाना चाहिए सभी लोग पंच को कोसते रहे कि गलत प्रतिनिधि हम लोगो ने चुनकर अपना ही नुकसान कर बैठे है।

इधर फलदार वृक्ष आम की फसलें आंधी तूफान भारी बारिश के चलते कई पेड़ो की शाखाओं व आम के गिरने से कई लोग सोसायटी के सामने व अधिकतर लोग जँगलो की तरफ भागकर गिरे हुए शाखाओं व फलो पर जो पहले पहुचा अपना अपना अधिकार व स्वामित्व रजिस्टर्ड कर दूसरे घुसपैठियों को उस अधिकार में घुसने न देकर पूरी फसल व लकड़ियां काट काटकर लाते रहे।

*समाचार के माध्यम से सरपंच व पंच से निवेदन*

इस आफत की बारिस के बीच फिर से समस्या में आये वार्ड 16 निवासी भारत सोनी व अन्य रहवासियों ने पंच व सरपंच से निवेदन किया है कि पूरी बारिस व बीच बीच मे होती बारिस के बीच या जैसे ही संभावना बारिस की दिखाई देती है बिचारे भारत सोनी के हाँथ पाँव फूलने लगते है व  भगवान को याद करने लगता है कि ईश्वर बारिस रोक दो।इस परेशानी को आज लोगो ने महसूस कर वार्ड पंच डिलेश्वरी व सरपंच संतोष नामदेव से चिरौरी विनती प्रार्थना की है कि कल ही इस समस्या का निराकरण करें जो आपके ही द्वारा दी गई है।

*लोगो की चिंता बढ़ाकर व ढेरो काम सौंप कर चली गई बारिस*

जनजीवन अस्त व्यस्त कर,दहशत व तांडव मचा कर व बिजली विभाग को काम पर लगाकर बारिस अंततः शांत हुई साल्हेवारा का बिजली विभाग भी ऐसा कुछ होने के पहले ही दहशत में रहता है व बिजली भी  ऐसी छुईमुई की भांति की ऐसी किसी संभावना को महसूस कर ही कोसो दूर भाग जाती है जबकि ऐसी आफत के बाद लोगो को बिजली की ही ज्यादा आवश्यकता पड़ती है घावघुप अंधेरे में लोग ईस आयी आफत के नुकसान को अंधेरों में मोबाइल की लाइट  व मोमबत्ती की रोशनी की मदद से बड़े कष्ट के साथ बटोरने निजात पाने में लगे रहते है।

आज की बारिस ने सोसायटी में रखी धान, व संग्रहण केंद्र में भी अफरा तफरी मचाई व कर्मचारियों ने दहशत व जोखिम के बीच उसे सुरक्षित रखने  का प्रयास करते नजर आए आपको यह बताना लाजिमी होगा कि धान खरीदी बन्द हुवे लगभग 03 माह होने जा रहे है लेकिन इस वनांचल में तीनों धान खरीदी केंद्र परिवहन की बाट जोह रहा है भंडारण जस का तस बना हुवा है।

बारिस ने जाते जाते देशी आंवले के साइज के ओले भी बरसाए जिसे बच्चों व बड़ो ने दरवाजा खोल व बन्द कर सामने आने वाले ओलों को उठा उठाकर खाया व फिर बन्द कर लेते थे क्योंकि पानी सीधा अंदर के कमरों तक तेज झिपार मार रहा था बच्चे इस  बारिस व बिजली की कड़क व बादल की गरज को फटाकों की संज्ञा दे देकर एन्जॉय कर रहे थे की ये और फूटा, ये और बड़ा धमाका,बड़ो में दहशत थी और बच्चों में मौज मस्ती की भावना। 

तो ये कहानी किस्सा छोड़ गई बारिस बाकी के अन्य हिस्सों में बारिस ने क्या तांडव मचाया खबर आना जानकारी प्राप्त होना शेष है।।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad