Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, May 10, 2021

क्या व कैसे कर रहा होगा भारत सोनी

बेहद सरल सहज व स्वाभिमानी मात्र ईश्वर के सहारे जीवन व्यतीत करने वाला गांव गॉव सायकिल में जाकर मनिहारी का धंधा कर अपना गुजर बसर  कर व बेहद ही ईमानदार नियत का व्यक्ति की आज दशा दुर्दशा देखकर मन व आत्मा रो पड़ी की कितना मासूम है यार? पंचायत द्वारा बिना किसी योजना बनाएं 50 से ज्यादा ट्रैक्टर मुरमी डलवा दी गई व पूरा बारिस का पानी का फ्लो बहाव भारत सोनी के घर की तरफ कर खानापूर्ति कर पंचायत ने अपनी तारीफ खुद ही कर ली लेकिन इस गरीब लाचार बेबस व्यक्ति की पीड़ा बिल्कुल भी न समझी इस व्यक्ति ने वार्ड  पंच व सरपंच को रह रह कर अपनी पीड़ा बताई लेकिन पूरा साल आश्वासन में ही बीत गया बिचारे ने अपने शारीरिक सामर्थ्य के हिसाब से हर विपदा के समय मे फावड़ा कुदारी लेकर हर समय ऐसी विपदा में  नाली बना बनाकर पानी निकासी का मार्ग बनाया लेकिन इतने विशालकाय पानी की धार को नाली नही नाला की आवश्यकता है व पानी अपने तेज बहाव को भारत सोनी के घर मे ही फैलकर सुकून पाता है उसे तो अपना उफान शांत करने के लिए ढाई तीन फीट का चौड़ा मार्ग चाहिए तो वो भी वही झपाता है?

अविवाहित बिना मा बाप का भरत सोनी अपने जीवन से हंसते मुस्कुराते संघर्ष कर रहा है संघर्ष की इस गाथा में ग्राम पंचायत साल्हेवारा ने एक बड़ा संघर्ष सोनी के माथे मढ़ दिया बिचारे को एक भयानक मुद्रा में रातभर पूरा समान को पलंग के ऊपर ऊठाकर एक कोने में बैठे बैठे रात गुजारते देखा गया है आप अभी आकर इस दृश्य को देखकर पसीज जाएंगे इस दृश्य से पसिजकर सैकड़ो बार मैंने दिलीप शुक्ला ने कई रात्रि अपने घर मे भोजन  की व्यवस्था की व पनाह दी आज भी उसकी शरणस्थली मेरी ही छत बनी है अभी लाचार बेबस स्थिति में पेटी व अन्य मनिहारी समान को पलंग में ऊपर चढ़ाकर एक कोने में दुबके अपनी तकदीर व समस्या पैदा करने वालो को कोसते बैठा था।

*लाकडाउन ने जबरदस्त बिगाड़ा जिंदगी का समीकरण*

रोज कमाने खाने वाले भारत सोनी को आज तक किसी भी सरकारी सहायता की मदद भी नसीब नही हुई पिछले लाकडाउन के दौरान मैंने स्वयं सीईओ बगर्ति,सचिव शिव नेवारे(जो दोनो ही अब हमारे बीच नही है) व नायब तहसीलदार ममता टावरी मैडम से काफी जद्दोजहद व  प्रार्थना करके राशनकार्ड की विनती की तब जाकर बमुश्किल अभी पांच सात महीनों पूर्व जाकर बना तो थोड़ी राहत मिली। व सिर्फ 10 किलो चावल ही महीने में मिल पाता है। वर्षो से हर समय यह कहकर टाल दिया जाता था कि बिना औरत वालो का राशनकार्ड बनाये जाने का प्रावधान नही है।

लाकडाउन के चलते बिगड़ी आर्थिक स्थिति से उबर नही पाए इस मनिहारी समान बेचकर अपनी जीविका चलाने वाले व्यक्ति को दूसरे लगे लाकडाउन ने झकझोर डाला है सरकार की आज तक कोई भी आर्थिक सहायता व कल्याणकारी योजनाओं से वंचित भारत सोनी का जीवन बहुत ही अनुकरणीय व समाज मे इन योजनाओं का लाभ दिलवाने वाले लोगो के लिए शर्मिंदगी से भरा हुवा व सोचनीय होना चाहिए कि जो वास्तविक जरूरतमंद है उसे आज तक  प्रधानमंत्री आवास,गैस चूल्हा व अन्य लाभकारी योजना का लाभ नही मिल पाया है ये वास्तव में बेहद ही शर्मनाक है।

*मामा मामी ने बनवाया आवास* 

जगह जगह किराये में रहकर जरूरत पड़ने पर मकान मालिकों द्वारा उसे दूसरा किराया घर ढूंढ लेने कहने पर नया आशियाना किराये पर  ढूंढ ढूंढ कर रहने वाले भारत सोनी पर तरस खाकर उसके बेहद ही वृद्ध हो चुके मामा मामी रामलाल सोनी,व मामी लक्ष्मी सोनी ने मार्केट में कर्जा कर दो छोटे रूम का सीमेंट चादर की छत डलवाकर सम्मान से रहने योग्य ठिकाना दिया व 500 रुपया किराया तय कर दिया कि लागत छूटते तक आप किराया के रूप में दें जिस दिन पूरा पैसा पटा दोगे उस दिन से आप मकान के मालिक हो जाओगे लेकिन इस लाकडाउन मे बिचारा किराया भी नही दे पा रहा है।

और भी बेहद मार्मिक व दहला देने वाला संघर्षमय जीवन जिंदादिली से जीवन जीने वाले भारत सोनी को जरूरतमन्दों तक सरकार की योजनाओं को पहुचाने वाली संस्था व व्यक्तियों के लिए ये काफी शर्मनाक है कि जिनकी तिजोरियां पहले से ही फूल है उन लोगो के यंहा ये योजनाएं गुच्छो में पहुंचकर उन्हें और धनाढ्य बना रही है व गरीब मुसीबत की मार झेल झेल और गरीब होता जा रहा है।

जो भी जनप्रतिनिधि व समाजसेवी संस्था व एनजीओ या प्रशासन जिन्हें ऐसे लोगो के लिए सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी हो,की नजर में ये समाचार आये तो कृपया सुदामा की किस्मत की तरह इस आत्मसम्मानी,ईमानदार व जरूरतमंद सच्चे नादान व्यक्ति का सहयोग अवश्य करे क्योंकि परिश्रम कर ईमानदारी की रोटी खाने वाले इस बेहद शर्मीले व्यक्ति की मदद का मार्ग प्रशस्त कर पुण्य अर्जित कर जरूरत मन्दो तक सेवा पहुंच सके ऐसे ढेरो जरूरतमंद भारत सोनी होंगे इस वनांचल में जो कल्याणकारी योजनाओं से वंचित होंगे?

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad