Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, May 5, 2021

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने बैहर में शुरू किया 'राम रोटी सेवा


 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने बैहर में शुरू किया 'राम रोटी सेवा'


जरूरतमंद लोगों के लिए शुरू किया राम रोटी सेवा


बिरसा ।जिस तेजी से कोरोना महामारी देश मे फैल रही है उससे पूरा देश चिंतित नजर आ रहा है।यहां तक कि कई राज्यो में कोरोना महामारी बेकाबू हो गयी है।ऐसे में किसी के द्वारा किया गया मदद बहुत ही फायदेमंद साबित होता है।हमारे समाज मे अगर कुछ बुरे लोग है तो अच्छे लोगो की कमी भी नही है।जब जब देश के ऊपर कोई विपदा आई है

तब तब देश की जनता ने जमकर मुकाबला किया है।आज हर तबके के लोग मदद के लिए आगे आकर लोगो की मदद कर रहे हैं।शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग, अन्य विभाग, समाजसेवी, सामाजिक संगठन आदि ने जिससे जो बना वह मदद के लिए आगे बढ़ कर लोगों की मदद कर रहा है।इसी कड़ी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने बैहर में राम रोटी सेवा चला रहे है।जिसमे कोरोना से संक्रमित लोगो के लिये भोजन का व्यवस्था कर रहे हैं।

बैहर तहसील स्वास्थ्य, शिक्षा एवं संपन्नता के मामले में बहुत पिछड़ा हुआ है।ऐसे में जनप्रतिनिधियों की उदासीनता किसी से छिपी नहीं है।ऐसे में निश्चित ही मदद के लिये आगे आये लोगो की भूरि भूरि प्रसंशा की जानी चाहिए।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा बैहर में चलाया जा रहा राम रोटी सेवा कोरोना संक्रमित मरीजो के लिए बहुत ही उपयोगी साबित हो रहा है।

राम रोटी सेवा में अपना योगदान देने वालो में चित्रसेन चौधरी, जानकी प्रसाद बिसेन, रोहित भैरम,सुशांक भोजक,विक्रम जैन,सावन एशने,भानुप्रताप बिसेन, कुशल बिसेन, चुनेंद्र बघेले, ढलकराम राहंगडाले, योगेश राहंगडाले, रितिक गुप्ता, रितिक पटले, अनितेक साहू और घनेद्र कटरे आदि ने कुशलता पूर्वक अपने कार्यो का निर्वहन कर रहे हैं।

रोटी सेवा के कार्यकर्ताओं ने बताया कि बैहर व आसपास के किसी भी परिवार को अगर रोटी की समस्या हो रही हो तो हमसे संपर्क करें हम घर पहुंच सेवा देकर उक्त परिवार की भरपूर सहयोग करने की कोशिश करेंगे।अगर किसी व्यक्ति को राम रोटी सेवा में किसी भी रूप में मदद करनी हो तो राम रोटी सेवा बैहर में सम्पर्क कर मदद कर सकते हैं।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad