महेंद्र शर्मा बंटी डोंगरगढ़- छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पदम कोठारी के निर्देश और मार्गदर्शन पर ब्लॉक शहर कांग्रेस कमेटी के द्वारा बमलेश्वरी मंदिर अस्पताल में जीवनदीप समिति के द्वारा संचालित कोविड सेंटर में मरीजों को वितरण हेतु फल प्रदान किया गया। कोविड प्रोटोकॉल को देखते हुए अस्पताल के बाहर वितरण हेतु कर्मचारियों को फल प्रदान कर मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु प्रार्थना की गई। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस एवं ब्लॉक कांग्रेस द्वारा कोरोना महामारी के प्रकोप को देखते हुए मरीजों एवं उनके परिजनों को हरसंभव मदद करने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष पदम कोठारी द्वारा इस संबंध में जिले के समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में आज ब्लॉक शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा जीवनदीप समिति द्वारा संचालित कोविड सेंटर में मरीजों को फल का वितरण किया गया। इस दौरान ब्लॉक शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजीव गोमास्ता नपा अध्यक्ष सुदेश मेश्राम धीरज मेश्राम संजय श्रीवास्तव शिव निषाद प्रमोद टैंभूर्रकर जितेंद्र भाटिया गौरव टैंभूर्रकर उपस्थित रहे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.