Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, May 11, 2021

घरों में अदा की जाएगी ईद की नमाज


दल्लीराजहरा दिनांक - 11 मई 2021 को

 घरों में अदा की जाएगी ईद की नमाज, कोरोना के कहर से निज़ाद दिलाने दुआ के  लिए उठे हाथ,मुस्लिम समुदाय दल्लीराजहरा ।

दल्लीराजहरा : मुस्लिम समुदाय द्वारा माहे रमजान में अल्लाह की इबादत की जाती है। जिसमे कुरआन मजीद की तिलावत, तरावीह और पूरे महीने भर के रोजे रखे जाते है। वर्तमान समय मे चल रहे कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए विगत वर्ष की तरह इस वर्ष भी मुस्लिम समुदाय के लोगो के द्वारा घरों में रहकर शासन प्रशासन के नियमो का पूरा पालन करते हुए पूरे रमज़ान के रोजे रखे गए और कुरआन मजीद की तिलावत के साथ साथ तरावीह की नमाज अदा की गई और अल्लाह से  कोरोना वायरस के कहर से बचाने हेतु दुआ के लिए हाथ उठाये गए।साथ ही इस पाक महीने में गौसिया खल्क कमेटी द्वारा कोरोना मरीजों को ऑक्सीजन सिलेंडर भी उलपब्ध कराए गए।


मौजूदा हालात में चल रहे धारा 144  लॉक डाउन और कोरोना वायरस के कहर को देखते हुए और राज्य शासन प्रशासन की मदद करते हुए जामा मस्जिद राजहरा के सचिव और कार्यकर्ताओं द्वारा फैसला लिया गया कि सभी मुस्लिम जमात के लोग ईद  की दो रकात  नमाज अपने अपने घरों में रहकर पढ़ेंगे और कोरोना संक्रमण को खत्म करने दुआ करेंगे। ताकि विश्व को कोरोना महामारी से निज़ाद दिलाया जा सके। 




कोविड वैक्सीनेशन हेतु अवश्य जाए


जामा मस्जिद राजहरा के कार्यकर्ताओं द्वारा सभी नगरवासियों से अपील की गई कि सभी देश को कोरोना संक्रमण से बचाने हेतु कोविड वैक्सिनेशन के लिए अवश्य जाए। और अपने साथ साथ अपने दोस्त रिश्तेदारों और अपने परिवार को कोविड वैक्सिनेशन के लिए प्रेरित करे। साथ ही हमेसा मास्क और सेनेटाइजर का उपयोग करे। समय समय पर साबुन से हाथ धोएं और जनता को प्रेरित करे। 

सी .एन .आई .न्यूज के लिए दल्लीराजहरा से प्रदीप सहारे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad