Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, May 6, 2021

*स्वास्थ्य सयोंजक कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि अपनी समस्यो को लेकर जिला स्वास्थ्य अधिकारी से की मुलाकात*



गुण्डरदेही : जिला स्वास्थ्य संयोजक के कर्मचारी संघ अपनी विभिन्न मुद्दो को लेकर कार्यकारी जिलाध्यक्ष कुंदन साहू के नेतृत्व मे बुधवार को जिला स्वास्थ्य अधिकारी से मुलाकात कर अपनी विभिन्न समस्याओ को लेकर मांग पत्र सौंपा । जिला कार्यकारी अध्यक्ष कुंदन साहू ने मांग पत्र सौपते हुए बताया कि कोविड वैक्सीनेशन सेंटर में कर्मचारियों के लिए सुरक्षा संसाधन एवं भोजन व्यवस्था के लिए शासन द्वारा राशि स्वीकृत है । 

परंतु कई जगह इन सबकी व्यवस्था नहीं की जा रही है । कोरोना के इस भयावह लहर में कई कर्मचारियों की मृत्यु हो रही है । साजा ब्लॉक मे एक गर्भवती महिला कर्मचारी की मृत्यु कोरोना ड्यूटी के दौरान हो गई ।


उन्होंने कहा कि गर्भवती एवं शिशुवती महिलाएं उच्च जोखिम के दायरे में आते हैं ऐसे कर्मचारियों की कोरोना कार्य मे ड्यूटी न लगाया जाए। तथा स्वास्थ्य कर्मचारियों एवं उनके परिवार के सदस्यों को कोरोना संक्रमित होने पर उनके लिए वेंटिलेटर एवं ऑक्सिजन युक्त बेड उपलब्ध कराकर त्वरित सम्पूर्ण इलाज किया जाए। 
कर्मचारियों की कोरोना से मृत्यु होने पर अनुकम्पा एवं 50 लाख बीमा का तत्काल लाभ दिया जाए । ज्ञापन सौंपने वालो मे गुण्डरदेही ब्लॉक के नरेन्द्र साहू  किशोर साहू व अन्य कर्मचारी गण शामिल थे ।



सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट 

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad