अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
जांजगीर चांपा - पश्चिम बंगाल में टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा कार्यालय व भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले और लोकतंत्र की हत्या के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने देश भर में आज दोपहर दो बजे से पांच बजे के मध्य कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुये अपने-अपने घर के बाहर धरने पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किये।
इस संबंध में खम्हन तिवारी सहकारिता प्रकोष्ट जिला संयोजक जिला जांजगीर चाम्पा ने चर्चा करते हुये अरविन्द तिवारी को बताया कि पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद भड़की हिंसा में भाजपा कार्यकर्ताओं के नुकसान के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने आज देश भर में अपने अपने घरों के सामने धरना प्रदर्शन किया। भाजपा नेता तिवारी ने टीएमसी चीफ ममता बनर्जी पर कड़ा प्रहार करते हुये कहा कि जो बंगाल में हो रहा है
लोकतंत्र के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ। उन्होंने हिंसा को तत्काल खत्म कर कानून-व्यवस्था बहाल करने की मांग की। उन्होंने आगे कहा पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद के तीन दिन में लोकतंत्र के इतिहास को कलंकित करने वाली हिंसा को पूरे देश ने देखा है।
भाजपा के कार्यालय को आग लगाया जा रहा है। यह एक जगह की बात नहीं है। पूरे पश्चिम बंगाल के गांव-गांव में यह किस्सा दोहराया जा रहा है। सत्ता के मद में चूर ममता बनर्जी के गुंडे उनके इशारे पर जिस तरह का आतंक मचा रहे हैं। ऐसा प्रजातंत्र के इतिहास में कभी नहीं हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि वे पश्चिम बंगाल में हिंसा खत्म करने और हत्या , मारपीट , आगजनी में शामिल लोगों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि जो लोग इस हिंसा में शामिल हैं , उनके ऊपर हत्या का मामला दर्ज कर कठोर से कठोर कार्रवाई हो।
Abcd


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.