Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, May 5, 2021

पश्चिम बंगाल सरकार के खिलाफ भाजपाईयो ने दिया ने दिया धरना , कहा केंद्र सरकार वहा जल्द राष्ट्रपति शासन लागु करे



गुण्डरदेही । पश्चिम बंगाल में टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा कार्यालय व भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले और लोकतंत्र की हत्या के विरोध में भारतीय जनता पार्टी जिला किसान मोर्चा द्वारा कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए अपने अपने घरों के बाहर बैठकर धरना प्रदर्शन किया । किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष तोमन साहू ने बंगाल में चुनाव परिणाम आने के बाद हिंसा और भाजपा कार्यकर्ताओं व पार्टी कार्यालय पर हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे लोकतंत्र की हत्या करार दिया है । 

उन्होंने कहा कि दो मई को चुनाव परिणाम आने के बाद से पश्चिम बंगाल में अलग-अलग जगहो पर टीएमसी के कार्यकर्ता कई हिंसाओ को अंजाम दिया गया है । हिंसा के बीच 11 भाजपा समर्थकों की हत्या कर दी गई और ऐसे में ममता दीदी अपने जश्न व ताजपोशी में मशगुल है । ऐसा लगता है मानो इन्हीं मौतों से ममता बनर्जी का ताज सजना है । प्रदेश मंत्री पवन साहू ने कहा कि दीदी ने जिस प्रकार से सेकुलरिज्म होने का चादर ओढ़ कर लगातार राष्ट्रवादियों के ऊपर हमला करना अनुचित है।


प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चेमन देशमुख ने कहा कि जहां एक और ममता बनर्जी की जीत के पीछे महिलाओं का साथ बताया जा रहा है । वही उन महिलाओं के साथ बलात्कार मारपीट छेड़छाड़ की घटना हो रही है । जो टीएमसी कार्यकर्ताओं की घिंनित सोच को दर्शाती है जिला महामंत्री हेमंत साहू ने कहा कि आखिरकार क्या ममता बनर्जी की टीएमसी की सरकार पांच वर्षों के लिए इसलिए चुनकर आई है कि प्रजातांत्रिक देश में कोई भी व्यक्ति सत्ता के खिलाफ ना बोल सके आज वहां के हालात ऐसे हैं । कि लूट वह हत्या के भय से हिन्दू परिवार व भाजपा कार्यकर्ता गांव छोड़ अन्यत्र स्थानों पर पनाह लेने मजबूर है । 
टीएमसी के गुंडों द्वारा आगजनी महिलाओं से छेड़छाड़ बदसलूकी व हत्या करना निंदनीय है । केन्द्र सरकार बंगाल में तत्काल राष्ट्रपति शासन लागु कर आरोपियो को कड़ी सजा दिया जाना चाहिए । इस धरना प्रदर्शन में प्रमुख रूप से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सोमेश साहू जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र चंद्राकर भी शामिल होकर बंगाल सरकार की जमकर खिंचाई की। 


सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट 

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad