गुण्डरदेही । प्रदेश भाजपा के निर्देशन मे व जिला भाजपा के नेतृत्व मे पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ हो रही ज्यादती के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपने निवास के बाहर ममता सरकार के विरोध में काला फीता लगाकर नारेबाजी की व तख्तियां लेकर धरना दिया जिला जिला उपाध्यक्ष नरेश यदु अपने अपने निवास के सामने धरना में बैठकर ममता सरकार के विरुद्ध नारे लगाए।
जिला भाजपा उपाध्यक्ष नरेश यदु ने ममता सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जिन कार्यकर्ताओं को आज ममता के गुंडे सता रहे है। कल वही कार्यकर्ता ममता सरकार की ताबूत में कील ठोकेंगे। जिस तरह से मां बहनों की आबरू ममता के लोग बंगाल में लूट रहे है।
ये लोकतंत्र के इतिहास में किसी काले अध्याय की तरह साबित होगा। जिला भाजपा महामंत्री प्रमोद जैन ने कहा कि पश्चिम बंगाल मे टीएमसी के कार्यकर्ता जिस तरह से हिंसा आगजनी व लुटपाट मचा रखा है यह लोकतंत्र की हत्या है ।
ममता सरकार भाजपा कार्यकर्ताओ पर हमले करा रहे है । वह शर्मनाक है श्री जैन ने केंद्र सरकार से मांग की है कि बंगाल मे जल्द राष्ट्रपति शासन लागु करे । सांसद प्रतिनिधि व भाजपा महामंत्री जीतू विश्वास गुप्ता ने कहा कि लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई स्थान नहीं होना चाहिए । बंगाल में जो कुछ आज हो रहा है। वो राज्य के प्रशासन द्वारा प्रायोजित हिंसा, क्रूरता है। ममता जी आप जीत में गरिमा रखिए। आप खुद एक महिला मुख्यमंत्री हैं। जिन माताओं के साथ आज बलात्कार हो रहा है । जिन बेटियों को घर से निकालकर मारा जा रहा है, क्या वो बंगाल की बेटी नहीं हैं। क्या उनके साथ ऐसा व्यवहार होना चाहिए । इस अवसर पर धरना प्रदर्शन में पार्षद चंद्रहास देवांगन ओसाभ यादव राजेश सोनकर केशव साहू विकास जैन बिरेन्द्र साहू सुरेश सोनी मौजूद थे ।
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.