सुरेंद्र मिश्रा रिपोर्टर
कोटा.बेलगहना.... 22 अप्रेल 2021 दिन था गुरूवार । कोटा विकासखंड के रतखंडी ग्राम में रहने वाले नर्मदा पटेल की बीस साल की लड़की सोनम पटेल अपने घर से गांव में एक शादी में जाने की बात कहके रात सात से आठ बजे निकलती है लेकिन अगले दिन उसकी लाश एक पेड़ पर टंगी मिलती है । ये घटना आस पास के क्षेत्र में जंगल की आग की तरह फैल जाती है । चूंकि घटना स्थल बेलगहना चोैकी के अंतर्गत आता है इसलिए बेलगहना पुलिस यहां पहुंचती है और अपनी कार्यवाही में जुट जाती है । पुलिस कार्यवाही के पहले चरण के अनुसार पंचनामा होता है , पोस्टमार्टम होता और कुछ लोगों के बयान होते हैं ।
लेकिन कहानी इसके बाद शुरू होती है । 22 अप्रेल के बाद आज तक बेलगहना पुलिस इस मामले में एक कदम भी आगे नहीं बढ़ी है। मामले में परिजनों में बेलगहना पुलिस चौकी में एफआईआर दर्ज करने आवेदन भी किया परंतु कोई ठोस कार्यवाही न होने से नाराज परिजनों ने की मामले की एस पी, व डी जी पी से शिकायत की है।
परिजनों ने गांव के ही एक युवक व उसके दोस्तों को नामजद करते हुए शिकायत किया है साथ ही आरोपी सुनील नायक के पिता अमृतलाल नायक व भाई डॉक्टर चंद्रभान नायक पर परिजनों ने घर आ कर धमकाए जाने का आरोप भी लगाया है। परिजनों के अनुसार उनके पास हर बात के गवाह हैं। मामला भी स्पष्ट दिखाई पड़ता है। रात को युवती का आरोपी युवक के साथ होना। परिजनों को आरोपी के द्वारा युवती को घर ले जाएं कह कर सूचना भेजना व बताए स्थान से आरोपी युवक व युवती का नदारद होना।
आरोपी युवक के दोस्तों के द्वारा पंच को सूचित किया जाना दूसरे दिन सुबह युवती का फांसी के फंदे पर लटके पाया जाना । निश्चित ही युवती के साथ हुई बड़ी अनहोनी की ओर इशारा करता है।घटना में कॉल डिटेल्स का अब तक खुलासा न हो पाना व इसे केवल आत्महत्या मान लिया जाना मामले को संदेहास्पद बनाता है। मामले में जनप्रतिनिधियों ने भी चुप्पी साध रखी है गरीब परिवार को न्याय दिलाने अब तक किसी भी जनप्रतिनिधि का आगे न आना भी विचार का विषय है।बहरहाल देखना यह है कि गरीब पटेल परिवार के साथ कहां तक न्याय हो पाएगा।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.