गुण्डरदेही । कोरोना काल मे एक तरफ जहां लोग लाकडाउन का कड़ाई से पालन करते देखे जा रहे है तो वही कुछ चुने हुए जनप्रतिनिधि लॉकडाउन व 144 धारा का खुलकर उल्लंघन कर अवैध काम मे जुटे हुए हैं । अर्जुन्दा तहसीलदार सुश्री ममता टावरी ने बताया कि
गुण्डरदेही जनपद सभापति मोहित साहू के द्वारा कोड़ेवा के तांदुला नदी से अवैध तरीके से अपने टेक्टर महिंद्रा कंपनी सीजी 24 -1195 से रेत निकाला जा रहा था । ग्रामीणो की सुचना पर कार्रवाई करने सोमवार शाम को कोड़ेवा नदी पहुंचे तो ट्राली मे रेत भरा हुआ था वही इंजन को दुसरे जगह उपरी हिस्से मे खड़ा किया गया था ।
ड्राइवर द्वारा अधिकारी को आते देख इंजन छोड़कर फरार हो गया। क्षेत्र के लोगो मे दिनभर यही चर्चा हो रही है कि इस कोरोना महामारी मे सत्ता पक्ष के जनपद सदस्य होने के साथ वह एक जिम्मेदार जनप्रतिनिधि भी है । शासन के गाइडलाइन का पालन ना कर इस तरह अवैध कार्य को अंजाम देना एक जनप्रतिनिधि को शोभा नही देता । घटना में पहले तो प्रशासन को उलझाने का प्रयास कर रहा था लेकिन तहसीलदार ममता टावरी के आगे एक न चली और रेत से भरे ट्रेक्टर को थाना ले जाने राजी हुआ ।
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.