पंंकज शर्मा, रायपुर : रायपुर नगर निगम द्वारा म लॉकडाउन के बाद भी होटल खोलकर व्यवसाय करने वालों के खिलाफ आज फिर कार्यवाही की गई। आज कटोरा तालाब चौक के पास न्यू नेताजी होटल को सील कर दिया गया।
निगम के जोन 4 के जोन कमिश्नर लोकेश चंद्रवंशी ने बताया कि न्यू नेताजी होटल के संचालक द्वारा होटल खोलकर समोसा, कचौड़ी, मिठाईयां बेचे जाने की शिकायत मिल रही थी।
इसके लिए पूर्व में चेतावनी भी जारी की गई थी। इसके बाद होटल को आज सील कर दिया गया। लॉक डाउन में अभी सिर्फ रेस्टोरेंट को ही ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध कराने की छूट दी गई है।
नाश्ता, मिठाई बेचने आने होटलों को नहीं खोलने के निर्देश हैं। इसके बाद भी होटल खोले जाने पर निगम द्वारा अलग जोनों में सील बन्द करने की कार्यवाही की जा रही है।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.