Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, May 4, 2021

पुरातत्व विभाग का परकोटा तोड़कर बनाया दो मंजिला भवन, कलेक्टर SDM तहसीलदार पुरातत्व विभाग मुरैना संभाग स्तर पर शिकायत के बाद भी मुख दर्शक बना शासन तथा प्रशासन



मुरैना जिला की सबलगढ़ तहसील का  700 वर्ष पुराना किले की प्राचीन धरोहर जो आज प्रशासन तथा शासन की नाकामी व अनदेखी से निरंतर धारासाही होता जा रहा है ।

जिसकी शिकायत कलेक्टर SDM तहसीलदार पुरातत्व विभाग मुरैना एवं संभागीय स्तर पर शिकायत पर शिकायत दर्ज कराने के बाद भी तथा समाचार पत्रों में प्रकाशित एवं टीवी चैनल पर प्रदर्शित करने के बाद भी प्रशासन मुख दर्शन बनकर तमाशा देख रहा है

दूसरी ओर भू माफियाओं ने 1500 फुट नीचाई तक दीवार पूरी तोड़कर वार्ड नंबर 12 में मांगी खटीक एवं उसके चार पुत्रों ने बेखौफ होकर दो मंजिला भवन बना लिया।

नंदलाल प्रजापति पुत्र मुरलीधर प्रजापति निवासी खरक जीत गली बेनीपुरा ने 7- 4- 21 को SDM तहसीलदार पुरातत्व विभाग को शिकायत करने के बाद भी एवं इसके पूर्व दिनांक 18- 3- 21 को तहसीलदार सबलगढ़ मैं शिकायत दर्ज कराई गई तथा इसके पश्चात पुरातत्व विभाग मध्यप्रदेश शासन एवं भारत सरकार पुरातत्व विभाग नई दिल्ली को भी फैक्स द्वारा आवेदन भेजने के 1 महीने बाद भी प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई है इसे शासन की नाकामी अनदेखी ना कहे तो और क्या कहें आखिर शिकायतकर्ता कहां जाकर अपना दुखड़ा रोए

शिकायतकर्ता ने  सीएम हेल्पलाइन नंबर 1379 8151 पर सूचना दी किले की प्राचीन दीवारों को तोड़कर मकान बनाया जा रहा है मध्य प्रदेश हेल्पलाइन वालों ने पुलिस की साइड पर वह हेल्पलाइन डाल दी गई। शिकायतकर्ता को पुलिस ने प्रताड़ित कर कहा कि हेल्पलाइन वापस लो अन्यथा तुम्हारे खिलाफ कार्रवाई की जावेगी जोगी थाना प्रभारी को कहा कि मैंने शिकायत पुरातत्व विभाग की धरोहर  की है ना कि पुलिस की शिकायत संबंधी हेल्पलाइन लगाई है तहसीलदार सबलगढ़ ने शिकायतकर्ता के आवेदन पर थाना प्रभारी को पत्र लिखा कि कार्यवाही की जाए ।.लेकिन अतिक्रामिक भू माफियाओं ने बेखौफ होकर रात ही रात में दीवाल तोड़कर भवन निर्माण कर लिया तथा दिन के उजाले में कमरों के ऊपर छत भी डाल दी गई सभी अधिकारी मूकदर्शक बनकर देखते रहे आखिर स्थानीय प्रशासन कहां कैसी कार्यवाही करता है इससे शिकायतकर्ता अनजान है और बेहद दुखी हुई है क्या शासन की धरोहर को बचाना जुर्म है इससे तो लगता है कि कोई भी कुछ करता रहे तो क्या प्रशासन की जवाबदारी उसे रोकने की भी नहीं है।

क्या अधिकारियों को शासन की धरोहर को सुरक्षित रखने का दायित्व भी नहीं है वर्तमान में शासन की जितनी भी भूमि शासन की सबलगढ़ तहसील में मौजूद हैं उस पर भू माफियाओं का कब्जा दिन प्रतिदिन बढ़ता ही चला जा रहा है

पुरातत्त्व विभाग संबंधी एक हेल्पलाइन रामेश्वर दयाल शर्मा निवासी  सबलगढ़ द्वारा दिनांक 26-4-21 को हेल्पलाइन नंबर 13966639 पर दर्ज कराई गई इसी संबंध में अशोक शर्मा प्रबंधक पुरातत्व विभाग मुरैना एवं के एल डांगी पुरातत्व विभाग संभाग ग्वालियर से भी शिकायत की गई उनका कहना था कि पुरातत्व विभाग की प्राचीन धरोहर सबलगढ के किले का हमारे पास सीमांकन ना होने से हम कार्यवाही करने में असमर्थ हैं सीमांकन संबंधी हमने तहसीलदार सबलगढ़ व SDM को पत्र लिख चुके हैं फिर भी सीमांकन नहीं किया गया है इसी का परिणाम है कि लोक किले की धरोहर को तोड़कर मकान बना रहे हैं यदि आप कहते हैं तो पुनः अपने कार्यालय से सीमांकन हेतु पुनः स्मरण पत्र भेज देते हैं यदि ऐसे ही हालात तहसील से लेकर चंबल संभाग तक रहे तो एक दिन ऐसा आवेगा किले की प्राचीन धरोहर जिस पर एक करोड़ से ऊपर खर्च होने के बाद भी इस धरोहर का कोई धनी डोरी वह देखरेख ना रहे तो हालात बद से बदतर हो जाएंगे और किला खंडहर में तब्दील हो जावेगा जिसकी संपूर्ण जवाबदारी शासन तथा प्रशासन की होगी।

मुरैना से जिला ब्यूरो वीरेंद्र परिहार की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad