Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, May 4, 2021

होम आइसोलेशन वालों को भी मिले स्वास्थ्य बीमा का क्लेम : डॉ. सौरभ निर्वाणी

 

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन को सेंटर फॉल सोशल लर्निंग ने लिखा पत्र 

पंंकज शर्मा, रायपुर : सेंटर फॉर सोशल लर्निंग ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन को लिखा पत्र, सेंटर फॉर सोशल लर्निंग के सह संस्थापक डॉ. सौरभ निर्वाणी ने जानकारी देते हुए मांग की है कि, जिन लोगो ने स्वास्थ्य बीमा लिया हुआ है,और कोविड से संक्रमित हैं,ऐसे बीमाधारी हॉस्पिटल में बेड न मिलने या फिर होम आइसोलेशन में रहकर अपना उपचार करा रहे हैं, उन्हें इन्सुरेंस कंपनियों से कवरेज नही मिल रहा है, उनके क्लेम सेटल नही हो रहे हैं क्योंकि वो घर मे रहकर इलाज ले रहे हैं।

निजी कंपनियों ने बैंकों के सतज मिलकर हेल्थ इन्स्युरेन्स बेचे पर कोविड के क्लेम देने में होस्पिटलाइज़ेड होने के नियमो का हवाला दे रही हैं। इस भीषण महामारी के दौरान देखने मे आ रहा है अस्पतालों में बेड न मिलने के कारण घर पर ही रहकर इलाज कराने लोग मजबूर हैं, ऐसे स्थिति में बीमा कवरेज नही दिया जाना अमानवीय और स्वास्थ्य बीमा नियमो के विरुद्ध है, सरकार तत्काल सभी हेल्थ केयर बीमा कंपनियों को उनके क्लेम सेटल मेन्ट के लिए आदेशित करे और अगर आवश्यक है तो नियमो में बदलाव करे। मध्यम श्रेणी के परिवारों की पूरी सेविंग्स इस संक्रमण के दौरान इलाज में खर्च हो जा रही है, ऐसे वक्त बीमा कंपनियों का यह व्यवहार गैर जिम्मेदाराना है, वित्त मंत्रालय ऐसे कंपनियों के लाइसेंस  रद्द करने चाहिए।

डॉ. निर्वाणी ने पत्र की प्रति छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंह देव को भी सौपकर आवश्यक कार्यवाही हेतु आग्रह किया है, राज्य में लगभग 7 लाख स्वाथ्य बीमा धारक परिवार है जिन्होंने कैश लैश स्किम बीमा कंपनियों से ले रखा है। डॉ. निर्वाणी ने अपने पत्र में यह भी उद्घृत किया कि कुछ बीमा कंपनियां अस्पताल दाखिल होने के बाद भी क्लेम सेटलमेंट में आनाकानी करते हुए रिजेक्ट कर रही हैं, ऐसे सेटलमेंट के लिए सरकार के तरफ से हेल्पडेस्क के माध्यम से मदद की जानी चाहिए, और इन कंपनियों को राज्य में ब्लैकलिस्टेड किया जाना चाहिये।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad