(अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट)
तुम हालातों से डटकर करो मुकाबला,
ये खौफनाक मंजर भी गुजर जायेगा।
तुम खुद के बनो हमराही मेरे दोस्त ,,
ये सुनसान रास्ता भी गुजर जायेगा।।
माना चारो तरफ फैला है अंधेरा ,
पर ये अंधेरा भी हट जायेगा।
आज है बुरा दौर इस जहां में ,
तुम्हारे हौसले से ये दौर भी गुजर जायेगा ।।
डर से डरकर किसी ने ना जीती जंग ,
रखो तुम हिम्मत , ना उड़ने दो चेहरे का रंग।
खुद को कर लो इस जंग के लिये राजी ,
इस जंग से एक दिन खुद जीतोगे बाजी।।
खुद के अंदर रखकर हौसला ,
तुम औरो को हिम्मत देना।
लोगो के मुरझाये चेहरे पर
तुम बस खुशियां बिखेर देना।।
अपने जज्बे को यूं कमजोर ना करना ,
ये खौफनाक मंजर यूं गुजर जायेगा।
तुम खुद के बनो हमराही मेरे दोस्त ,
ये सुनसान रास्ता भी गुजर जायेगा।।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.