Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, May 6, 2021

सर्व आदिवासी समाज सिमगा ब्लॉक ऑनलाइन वर्चुअल बैठक सम्पन्न



कोरोनो से बचाव हेतु 18 प्लस के ऊपर नागरिकों को वैक्सीनेशन लगाने अपील की-सिमगा ब्लॉक अध्यक्ष नोहरी ध्रुव


बलौदाबाजार/सिमगा- आज दिनांक 5 मई 2021 को सर्व आदिवासी समाज जिला इकाई बलौदाबाजार की आवश्यक वर्चुअल ऑनलाइन बैठक आहूत की गयी, जिसमे समस्त ब्लॉक भाटापारा, पलारी, सिमगा,बिलाईगढ़, कसडोल,बलौदाबाजार के सामाजिक पदाधिकारियो की उपस्थिति में वर्चुअल बैठक का प्रारंभ जय सेवा ,जय जोहार के  साथ प्रारम्भ हुयी!

सर्व प्रथम जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र ध्रुवंशी ने कोरोनो से बचाव हेतु इस कोरोना महामारी के संम्बंध में समाज को सम्बोधित करते हुए इस महामारी से कैसे बचा जाए और अपने साथ साथ अपने परिवार, गांव, समाज और प्रत्येक नागरिक को इस महामारी से डरना नही है, सब साथ मिलकर लड़ना है।

कोरोना महामारी के संबंध में अध्यक्ष ने अपने एकदम खुले विचार रखे और समाज के लोगों को आगे आकर सरकार के साथ मिलकर लड़ने के लिये आग्रह किये।

समाज को हर संभव मदद करने की बात कही है, 

इस कोरोना काल की विकट परिस्थिति में अध्यक्ष जी ने कहा है हर इंसान की जान बचाना हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता हैं। सरकार के बनाये गाइडलाइन को हमे पालन करना है और सरकार के साथ मिलकर काम करना होगा। कोरोना महामारी को ज्यादा हल्के में न लें और ज्यादा डरे भी नही बस सावधानी से, समझदारी से इस बीमारी खत्म किया जा सकता है। घर पर रहें अनावश्यक घर से बाहर न निकलें, अगर जरूरी हो तभी बाहर जाएं सावधानी के साथ और मास्क लगाएं, सेनेटाइजर साथ मे रखें।  कुछ भी बाहरी चीज को छूने के बाद हाथों को सेनेटाइज करें। अगर आप संक्रमित जगह जैसे हॉस्पिटल, संक्रमित क्षेत्र या सार्वजनिक दुकान, मेडिकल, सब्जी बाजार तो घर आने के बाद सभी सामानों को अलग रखें।

 और आप अपने कपड़े को निरमा पानी मे डूबा दीजिये फिर अच्छे से नहा लीजिये। प्रतिदिन आप गिलोय, कालीमिर्च, अदरक, तुलसी, लौंग के काढ़ा बनाकर सुबह शाम पीजिये। गर्म पानी मे नींबू डालकर गरारे करें, गर्म खाना खाएं और अपने भोजन में विटामिन सी जैसे नींबू, संतरा, आम, आंवला, कीनू जो भी उपलब्ध हो सेवन करें। प्रतिदिन व्यायाम जैसे गहरी सांस लेना, प्राणायाम वैगेरह करते रहें। आपका जीवन शैली ही आपको कोरोना से बचा सकते हैं। 

18 प्लस से ऊपर तक के  युवा ,पुरूष, महिलाओ को टीका लगाने का आह्वान किया,जरूरी काम से  बाहर जाते समय मास्क,सेनेटाइजर, दो गज दूरी,के साथ  शासन के निर्देशो का पालन करते हुये करना चाहिए, जरूरत मदो को आक्सिजन ,दवाई ,राशन हेतु सहयोग करने की भावना को लेकर  समाज द्वारा कोरोनो राहत कोष का निर्माण समाज द्वारा सहयोग लेकर जल्द प्रारम्भ करने की बात कही,

वर्चुअल बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष भानू ध्रुव  एवं आभार प्रकट जिला सचिव थानू ध्रुव के द्वारा किया गया!

इस अवसर पर सर्व आदिवासी समाज के प्रान्त उपाध्यक्ष कमलेश ध्रुव युवा प्रांताध्यक्ष सुभाष परते, प्रान्त उपाध्यक्ष युवा प्रभाग सहदेव सिदार, प्रांतीय संयुक्त सचिव सतीश नेताम, सर्व आदिवासी समाज के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र ध्रुवंशी, जिला उपाध्यक्ष भानु ध्रुव,जिला सचिव थानू ध्रुव,जिला कोषाध्यक्ष दयाराम ध्रुव, जिला सहसचिव अभय ध्रुव, दशरथ ध्रुव,के पी,ध्रुव,आर के कुंजाम, देबी प्रसाद मरकाम,मूरित राम ध्रुव, राजकुमार छेदैहा,रूपेश मण्डावी, हेमंत ठाकुर,संजय कंवर, संतोष ध्रुव, सविता बाई ध्रुव,आरती राज ध्रुव,अशोक मरकाम, संतोष कुमार ध्रुव,दिनेश ध्रुव, गनपत कंवर,झाला मरकाम, नोहरी लाल ध्रुव सहित समाज प्रमुख शामिल हुये!

*Cni सेंट्रल न्यूज इंडिया से सिमगा ब्लॉक रिपोटर प्रकाश पाल*

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad