दल्लीराजहरा - प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति काफी गंभीर है औरj दिनोंदिन राज्य में संक्रमितों के बढ़ रहे आंकड़े भयावह है। ऐसी स्थिति में वैक्सिनेशन ही एक मात्र विकल्प है किंतु राज्य सरकार की मनमाना वैक्सिनेशन नीति ने आम जनता के जीवन को संकट में इस कदर डाला कि माननीय हाई कोर्ट को दिशा निर्देश देने पड़े। किंतु अभी भी यह सरकार वैक्सिनशन को लेकर गम्भीर नही है।
लोग वैक्सीन के लिए वैक्सिनेशन सेंटर के चक्कर लगा रहे हैं। ऐसी स्थिति में आम जनता को वैक्सीन उपलब्ध करवाने के लिए भारतीय जनता पार्टी आज 9 मई रविवार को प्रदेश भर के जिला मुख्यालयों में जिला कलेक्टर को ज्ञापन दे कर सबको सरलता से वैक्सीन देने की मांग करेगी।
इस दौरान आम जनता को यह विश्वास दिलाने के लिए कि सबको वैक्सीन का हक दिलवाने के लिए भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ उनके साथ खड़ी है,
सी. एन .आई .न्यूज के लिए दल्लीराजहरा से प्रदीप सहारे की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.