गुण्डरदेही । जिला कलेक्टर के निर्देशन मे मंगलवार को गुण्डरदेही अनुविभागीय अधिकारी भूपेंद्र अग्रवाल के द्वारा गुण्डरदेही नगर पंचायत के सभाहाल मे गुण्डरदेही व अर्जुन्दा नगर के व्यापारियो की संयुक्त बैठक लिया गया । जिसमें कोविड 19 के संक्रमण के बढ़ते प्रकोप व लॉकडाउन के दौरान व्यापारी संघ की मांग को देखते दुकान संचालन के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा कर आवश्यक सुझाव लिए गए ।
ज्ञात हो कि गुण्डरदेही नगर के व्यापारी संघ द्वारा एक दिन पहले जिला कलेक्टर को अपनी ओर से मांग पत्र सौंपा गया था जिसमे कहा गया कि अन्य जिले के सभी व्यापारियो को समय निर्धारित कर दुकान खोलने की छूट दी गई है । उसी प्रकार यहां की व्यापारियो को भी समय मे दुकान खोलने की छुट प्रदान कि जाए । उक्त बैठक मे गुण्डरदेही सीएमओ वी.जे.करुणाकर देव लेखापाल व गुण्डरदेही व अर्जुन्दा नगर के समस्त व्यापारी संघ उपस्थित थे ।
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.