Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, May 15, 2021

नीरा टंडन व्हाइट हाउस में सलाहकार नियुक्त

 


अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 

वाशिंगटन -- भारतीय-अमेरिकी नीरा टंडन (50वर्षीया) को अमेरिका के राष्ट्रपति जो बिडेन की वरिष्ठ सलाहकार नियुक्त किया गया है। वे सोमवार से व्हाइट हाउस में अपनी जिम्मेदारी सम्हालेंगी। राष्ट्रपति बिडेन उनके अनुभव , कौशल और विचारों की कई बार सराहना कर चुके हैं। अब नीरा को उनकी टीम में अहम जिम्मेदारी सौंप दी गई है।  टंडन ने इससे दो महीने पहले ही रिपब्लिनक सीनेटरों के कड़े विरोध के कारण व्हाइट हाउस प्रबंधन एवं बजट कार्यालय के निदेशक के पद के लिये अपना नामांकन वापस ले लिया था। बता दें कि टंडन के नामांकन की पुष्टि का रास्ता पहले ही कठिन था और उन्हें पूर्व में कई सांसदों के खिलाफ किये गये ट्वीट के कारण विरोध का सामना करना पड़ रहा था। 

उन्होंने अपनी ही पार्टी के कई सांसदों के खिलाफ भी ट्वीट किये थे। हालांकि उन्होंने ऐसे 1,000 से ज्यादा ट्वीट डिलीट कर सीनेटरों से माफी भी मांग ली थी लेकिन उनका विरोध कम नहीं हुआ था। टंडन इस समय ‘सेंटर फॉर अमेरिकन प्रोग्रेस’ (कैप) की अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं। कैप के संस्थापक एवं निदेशक पोडेस्टा ने कहा, ‘‘नीरा की बुद्धिमत्ता , दृढ़ता और राजनीतिक समझ बिडेन प्रशासन के लिये एक पूंजी साबित होगी।’’  इसके पहले टंडन अमेरिका स्वास्थ्य एवं मानव सेवा मंत्रालय में स्वास्थ्य सुधारों की वरिष्ठ सलाहकार रह चुकी हैं। उन्होंने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल में ‘अफोर्डेबल केयर एक्ट’ के कुछ विशेष प्रावधानों पर कांग्रेस और हितधारकों के साथ मिलकर काम किया था। 

इसके अलावा वे ओबामा-बिडेन की राष्ट्रपति पद की चुनाव प्रचार मुहिम की घरेलू नीति की निदेशक थीं , जहां उन्होंने सभी घरेलू नीति प्रस्तावों का प्रबंधन किया।उन्होंने देश की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन की राष्ट्रपति पद की चुनाव प्रचार मुहिम की नीति निदेशक के रूप में भी जिम्मेदारी संभाली थी। उन्होंने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के कार्यकाल में व्हाइट हाउस में घरेलू नीति की सहायक निदेशक और प्रथम महिला की वरिष्ठ नीति सलाहकार के रूप में अपना केरियर शुरू किया था। टंडन ने ‘यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया’ से बैचलर आफ साइंस और येल लॉ स्कूल से कानून की डिग्री हासिल की है।

 गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने अपने प्रशासन में कई बड़े पदों पर भारतीय मूल के लोगों को प्राथमिकता दी है , जिसमें सबसे अहम नाम उपराष्ट्रपति कमला हैरिस का है। अब व्हाइट हाउस के वरिष्ठ सलाहकार नियुक्त होने पर इसमें नीरा टंडन का भी नाम जुड़ गया है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad