गुण्डरदेही गुरूर ब्लॉक के ग्राम पिकरीपार मे ग्राम पटेल हिंछाराम साहू ग्राम विकास समिति के सचिव चूड़ामणि साहू गांव के युवा हेमलाल साहू व प्रताप सिंह सार्वा के द्वारा गांव के तालाब किनारे वृक्षारोपण कर उनकी रक्षा करने का वचन लिया उक्त पौधे को वैकल्पिक व्यवस्था कर उसे मवेशियों से बचाने के लिए कटीली तार से उनका सुरक्षा कर रहे हैं। साथ ही प्रतिदिन वृक्षों में पानी डालना दवाई देना इत्यादि कार्य के साथ-साथ लोगों में जागरूकता फैला रहे हैं ।
ग्राम पटेल हिंछाराम साहू ने बताया कि वृक्षारोपण करना हमारे लिए अति आवश्यक है । इससे वातावरण में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ेगी तथा प्रकृति संतुलन भी बना रहेगा और बारिश का औसतन भी बढ़ेगा । राष्ट्रीय सेवा योजना के सक्रिय स्वयंसेवक प्रताप सिंह सार्वा ने बताया कि यदि पृथ्वी को प्रदूषण मुक्त रखना है । तो हमे एक पौधा जरूर लगाना चाहिए । इस कार्य मे दीपक साहू अश्वनी बया तोषण लाल छत्रपाल रविकांत शेखर उमेश साहू देवनारायण का विशेष योगदान रहा ।
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.