2मई को 5 राज्यों के चुनाव परिणाम आने के बाद से ही केवल पश्चिमी बंगाल में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस के गुण्डो द्वारा लोकतंत्र को अपमानित करते हुए बड़े पैमाने पर हत्या,लूट, आगजनी, महिला कार्यकर्ताओं को घसीट - घसीट कर मारना एवम् बलात्कार जैसे जघन्य अपराध एवं निंदनीय कृत्य किया जा रहा है । सरेआम बांग्लादेशी रोहिंग्या घुसपैठिए नंगा नाच नाच रहे हैं। और ममता बनर्जी चुप हैं।
भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के घर ,दुकान, मकान को लूट रहे हैं। घरों में आग लगाई जा रही है।इस प्रकार लोकतंत्र की हत्या करते हुए सिर्फ पश्चिमी बंगाल में ही बड़े पैमाने पर अराजकता फैलाई जा रही है। किसी भी छोटे से छोटे मामले गला फाड़कर चिल्लाने वाली ममता बनर्जी इतनी बड़े पैमाने पर हुई हिंसा पर मौन हैं।चुनाव जीतने का इस प्रकार का जश्न मनाना घोर निंदनीय एवं घृणित अपराध की पराकाष्ठा है। इसके विरोध में भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर अपने निवास पर ही सहकारिता प्रकोष्ठ भाजपा के प्रदेश संयोजक शशिकांत द्विवेदी ने सांकेतिक धरना प्रदर्शन कर ममता बनर्जी के तृणमूल कांग्रेस के गुंडों के इस कृत्य की निंदा की। साथ ही दिवंगत भाजपा कार्यकर्ताओं को भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित की।
प्रेस विज्ञप्ति
शशिकांत द्विवेदी सहकारिता प्रकोष्ठ भाजपा के प्रदेश संयोजक
*डोंगरगढ़ संवादाता महेंद्र शर्मा*


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.