Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, May 6, 2021

रायपुर : कलेक्टर, एसएसपी ने ली अधिकारियों की संयुक्त बैठक... कंटेनमेंट जोन का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों पर तुरंत कार्रवाई करने के दिए निर्देश...




पंंकज शर्मा, रायपुर : कलेक्टर डॉ. एस भारती दासन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव ने आज वार रूम में राजस्व, पुलिस और नगर निगम के अधिकारियों की संयुक्त बैठक ली। बैठक में एसएसपी ने रायपुर जिले के सभी नागरिकों और व्यापारियों से अपील की है कि वे कंटेनमेंट जोन के तहत सभी नियमों का भली-भांति पालन करें। सोशल डिस्टेंस मेंटेन करें। कोरोना से संबंधित बिहेवियर का पालन करें। कोई भी ऐसा कार्य न करें जिससे कोरोना चेन को तोड़ने के प्रयासों में व्यवधान उत्पन्न हो।

कलेक्टर और एसएसपी ने व्यापारियों से किया आग्रह

कलेक्टर और एसएसपी ने विशेष रुप से व्यापारियों और उनके संगठनों के पदाधिकारियों से आग्रह किया है कि वे केवल वहीं दुकानों को खोलें, जिन्हें छूट प्रदान की गई है। अगर कहीं बाजार में ज्यादा भीड़ होती है, तो उसका दुष्परिणाम कोरोना के विरुद्ध किए जा रहे जंग में पड़ेगा।



8 संयुक्त टीम बाजारों में कल से करेगी निरीक्षण

बैठक में रायपुर शहर के लिए राजस्व, पुलिस, नगर निगम और खाद्य विभाग की 8 संयुक्त टीम बनाई गई है। इसमें इंसीडेंट कमांडर, सीएसपी और नायब तहसीलदार और खाद विभाग के अधिकारी भी रहेंगे। यह टीम कल सुबह 6 बजे से ही सभी प्रमुख बाजारों का अवलोकन कर यह सुनिश्चित करेगी कि केवल छूट के अनुसार ही दुकानें खोली जाए। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग आदि का भी कड़ाई से पालन हो।

abcd

दुकानदारों पर तुरंत होंगी कार्रवाई 

कंटेनमेंट जोन की निर्देशों का उल्लंघन करने वाले दुकानों पर संयुक्त टीम द्वारा मौके पर ही त्वरित कार्रवाई की जाएगी। ऐसे दुकानों को 30 दिनों के लिए सील करने जैसी कड़ी कार्रवाई भी उसी समय की जाएगी। कलेक्टर ने नगर निगम और पुलिस विभाग के अधिकारियों से कहा कि बड़े बाजारों के व्यापारी संगठनों के अध्यक्ष, पदाधिकारियों से चर्चा करें। आग्रह करें कि वे कंटेनमेंट जोन के तहत दिए गए निर्देशों का पालन करने में पूरा सहयोग करें।

रायपुर में 17 माई तक लॉकडाऊन

गौरतलब है कि रायपुर जिले के सम्पूर्ण क्षेत्र को 17 मई की सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन लगाया गया है। इस अवधि में जिले की सभी सीमाएं सील है। शर्तों के अधीन रविवार को छोड़कर अन्य दिनों में शाम 5 बजे तक कुछ गतिविधियों के संचालन की अनुमति दी गई है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad