संवाददाता-संजय सिंह भदौरिया
सुकमा - जिला प्रशासन द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों का कोविड-19 सैम्पल लिया जा रहा जिसमें पाॅजिटिव पाए गए मरीजों की पहचान कर उन्हें अस्पताल में भर्ती एवं होम आईसोलेट किया जा रहा है। इसके साथ ही उस क्षेत्र को चिन्हांकित कर कन्टेनमेंट जोन घोषित किया जा रहा है। सुकमा जिले के ग्राम पंचायत निलावरम के संदिग्ध व्यक्तियों का कोविड-19 सैम्पल लिया गया था। जिनमें अधिक व्यक्ति की जांच रिपोर्ट पाॅजीटिव पाई गई। जिसके कारण संबंधित क्षेत्र में लगातार हो रही वृद्धि को रोकने के लिए ग्राम पंचायत को कन्टेनमेन्ट जोन घोषित किया गया है।
सुकमा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत निलावरम में अधिक व्यक्ति कोविड पाॅजीटिव पाए गए। संबंधित स्थान में लगातार हो रहे संक्रमण में वृद्धि को ध्यान में रखते हुए पूर्व दिशा में सुखलदई के घर तक, पश्चिम दिशा में लखमू पोंदी के घर तक, उत्तर दिशा में विनोद पोंदी के घर तक और दक्षिण दिशा में श्री रामा पोंदी के खेत तक को कन्टेनमेन्ट जोन घोषित किया गया है।
इस अवधि में कन्टेनमेन्ट जोन के भीतर निवास कर रहे व्यक्तियों के लिए राशन की आपूर्ति प्रभारी अधिकारी के माध्यम से की जाएगी। कन्टेंमेन्ट जोन के अन्तर्गत सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा, मेडिकल एमरजेंसी को छोड़कर अन्य किन्हीं भी कारण से कन्टेंमेन्ट जोन से बाहर निकलना प्रतिबंधित होगा। केन्टमेन्ट की निगरानी हेतु लगातार पुलिस पेट्रोलिंग की जाएगी। जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा संबंधित क्षेत्र में स्वास्थ्य की निगरानी एवं निर्देशानुसार सेम्पल इत्यादि जांच हेतु लिया जाना सुनिश्चित की जाएगी।
कन्टेंमेन्ट जोन के लिए अधिकारियों को सौंपे गए दायित्व
कन्टेनमेंट जोन में कार्यवाही हेतु अधिकारियों की ड्यूटी लगाई हैं, जिसमें सम्पूर्ण कन्टेनमेन्ट जोन के लिए सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख सुकमा अजय मरावी को प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। कन्टेनमेंट जोन में आवा-जाही एवं सुरक्षा की व्यवस्था थाना प्रभारी, थाना सुकमा को सौंपी गई है। वहीं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सुकमा को कन्टेनमेन्ट जोन में प्रवेश एवं निकास की व्यवस्था, सेनेटाईजिंग एवं आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग को केवल एक प्रवेश एवं एक निकास की व्यवस्था हेतु बेरिकोटिंग तैयार करने,
खण्ड चिकित्सा अधिकारी विकासखण्ड चिकित्सा विभाग सुकमा को घरों का एक्टिव सर्विलेंस, स्वास्थ्य टीम को एसओपी अनुसार दवा, मास्क, पीपीई किट इत्यादि उपलब्ध कराने एवं बायो मेडिकल अपशिष्ट प्रबंधन करने, खण्ड स्त्रोत समन्वयक विकासखण्ड सुकमा को कन्टेनमेन्ट जोन में कार्य कर रहे सभी अधिकारी-कर्मचारियों हेतु आवासीय व्यवस्था करने हेतु तथा एक्टिव सर्विलेंस कार्य के लिए राजीव गांधी शिक्षा मिशन के देवानन्द साहू, निरीक्षण कर्ता मासा पुसामी, शिक्षक सेवाराम कुमेटी, भीमा पोडियामी, उमेन सिंह गोटी एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन को दायित्व सौंपे गए हैं। कन्टेनमेंट जोन के लिए निर्धारित दायित्वों का निवर्हन कन्टेनमेन्ट जोन के जिला नोडल अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर रूपेन्द्र पटेल के मार्गदर्शन एवं निर्देशन किया जाएगा।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.