वीरेंद्र सिंह रिपोर्टर
दिमनी क्षेत्र के कांग्रेस विधायक रविंद्र सिंह तोमर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसमें उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को हिटलर शाही बताया है और उन्होंने कहा पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने भाजपा सरकार की विफलताओं को उजागर किया है उससे बौखला कर उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर जो एफ आई आर दर्ज कराई है उसे भाजपा सरकार को वापस लेना चाहिए। क्योंकि भाजपा का चाल चरित्र और चेहरा उजागर हो गया है क्योंकि यह प्रदेश की एक स्वस्थ राजनीत की परंपरा को खतरे में डाल दिया है क्योंकि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी का 40 वर्ष का राजनीतिक जीवन बेबाक टिप्पणी करने का रहा है वही दिमनी विधायक रविंद्र सिंह तोमर ने कहा प्रदेश में कोरोना से हुई मौतों के आंकड़े को भाजपा सरकार छुपा रही है जनता को सत्य जानकारी नहीं दे रही है इससे स्वस्थ लोकतंत्र की परंपरा खत्म होती जा रही है
मुरैना से जिला ब्यूरो बीरेंद्रसिंह परिहार की रिपोर्ट
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.