Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, May 5, 2021

पटना क्षेत्र में हो रहे लगातार चोरियों पर पटना पुलिस ने अंकुश लगाते हुए बड़ी सफलता हासिल किया क्षेत्र में पटना पुलिस की प्रशंसा ही प्रशंसा



खबर कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र से है  जहां  कुछ समय से लगातार चोरी के मामले सामने आ रहे थे  जिसको लेकर बड़ी कार्यवाही सामने आई है जहां पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रमोहन सिंह के दिशा निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मधुलिका सिंह एवं पुलिस अधीक्षक महोदय. श्री धीरेंद्र  पटेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सौरभ द्विवेदी थाना पटना द्वारा क्षेत्र में हो रही चोरी के मामले का खुलासा कर चोरी गए माल की  बरामदगी  एवं चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की गई है!


 मामले में थाना पटना के क्षेत्र अंतर्गत कटकोना क्षेत्र में दिनांक 6 मार्च 2021 को एस.ई.सी.एल इंजीनियर मनोज कुमार ने थाना पटना में एफ आई आर दर्ज कराया कि दिनांक 3 मार्च 2021  को कोई अज्ञात चोर खदान नंबर 1.2 से 01 नग, पुराना वेल्डिंग मशीन, ड्रिल मशीन एवं इस्तमाली केबिल  वायरल का चोरी कर ले गये 

जिस पर थाना पटना में अपराध क्रमांक  73/2021  धारा 379 भादवी  कहां पर विवेचना में लिया गया चोरी गए सामान एवं चोरी करने वाला ज्ञात चोरों की पता साजी प्रारंभ की गई! मुखबिर से प्रा


प्त सूचना पर संदेही विशंभर सिंह उम्र 32 वर्ष विजेंन्द्र उम्र 35 वर्ष तथा तेजीलाल पंडो उम्र 24 वर्ष. सभी को हिरासत मे लेकर पूछताछ करने पर जुर्म कबूल किये और चोरी किए गए वेल्डिंग मशीन को तेजी लाल पांडे और  ड्रिल मशीन को विजेंद्र उर्फ नान तथा केबिल वायर को विशंभर सिंह द्वारा बरामद कराया गया चोरी की सभी सामान की कीमत लगभग 1,00,000 रूपये संपत्ति जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल है!

 इसी प्रकार दिनांक 27 मार्च 2021  को तानसेन कुरपईया तिर्की शाला पुटा से पटना थाना में एफ आई आर दर्ज कराई कि दिनांक 25 मार्च से 26 मार्च के दरमियान रात को कोई अज्ञात चोर द्वारा स्कूल परिसर में घुसकर स्कूल का ताला तोड़कर पृथक पृथक स्कूल कक्ष में घुसकर कक्ष में रखे स्कूल के सामान को चोरी कर ले गए जिसमें मिडडे मील का सामान राशन चावल खेल सामग्री एवं स्कूल के बर्तन की चोरी की गई 

जिस पर पटना थाना में अपराध क्रमांक 94/ 2021 धारा 457, 380 भादवी कायम कर विवेचना में लिया गया। मुखबीर से प्राप्त सूचना पर संदेही महेंद्र कुमार उर्फ लल्ला उम्र 32 वर्ष एवं भूपेंद्र उर्फ़ नानू उम्र 28 वर्ष  को हिरासत में लिया गया पूछताछ करने पर जुर्म कुबूल किया तथा चोरी किए गए उक्त सामान को आरोपी द्वारा बरामद कराने पर लगभग 10,000 रुपए की संपत्ति जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

 इसी प्रकार की एक और घटना 1 मई 2021 को प्रार्थी प्रिया खाखा के द्वारा पटना थाना में एफ आई आर दर्ज कराया गया कि उसके पिता की कोरोना वायरस से मृत्यु होने पर अंतिम संस्कार के लिए ग्राम जयनगर गए थे कटकोना 56 माइनस क्वार्टर में ताला लगा था । कोई अज्ञात चोर दिनांक 1 मई 2021 को रात्रि 2:00 से 6:00 के मध्य दरवाजे में लगा ताला को तोड़कर  घर के अंदर घुसकर घर में रखा 1 नग प्लास्टिक का बड़ा कूलर 1 नाक प्लास्टिक का छोटा कूलर 1 नाग टीवी तथा 1 नग लैपटॉप चोरी कर ले गए रिपोर्ट पर थाना पटना में अपराध क्रमांक 115/ 2021 धारा 457,380 भादवी कायम कर विवेचना में लिया गया विवेचना के दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना पर संदेही विनोद सिंह उम्र 27 वर्ष लक्ष्मण उर्फ छोटू उम्र 31 वर्ष एवं श्याम बिहारी उम्र 33 वर्ष को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर बताया अपने अन्य तीन साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था।आरोपियों से रूपए 25000 की कीमत का सामान जप्त किया गया है तथा आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दीया गया है।

 इस प्रकार पटना थाना प्रभारी द्वारा प्रथक प्रथक टीम गठित कर लगातार दबिश देकर क्षेत्र में हो रहे चोरियों पर कार्रवाई करने में सफलता अर्जित की है उपरोक्त संपूर्ण कार्यवाही में उप निरीक्षक ओ पी दुबे चेतन राम राजवाड़े हाफिज कुरैशी एवं अन्य स्टॉप का सराहनीय योगदान रहा।


*CNI न्यूज़ से साहिल अंसारी की रिपोर्ट*

*कोरिया, सूरजपुर,सरगुजा छत्तीसगढ़*

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad