जांजगीर चांपा से दुर्गेश यादव की रिपोर्ट
छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रहा हैं दहेज प्रथा, जिसके प्रताड़ना से तंग आकर सैकड़ों महिलाएं हो रही है घर से बेघर सैकड़ों की जा रही है जान, आखिरकार कब रुकेगा छत्तीसगढ़ में दहेज प्रथा क्या कर रही है प्रशासन जिसके चलते छत्तीसगढ़ में अभी भी जारी है दहेज प्रथा
दहेज प्रताड़ना से तंग आकर आज फिर एक बार हुआ एक महिला अपने ही ससुराल से बेघर जी हां पूरा मामला छत्तीसगढ़ जांजगीर चांपा जिले का है जहां संगीता सूर्यवंशी पिता रामलाल सूर्यवंशी द्वारा शिवरीनारायण थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि मेरे पति पियेंद्र कुर्रे, पिता भगत कुर्रे द्वारा दहेज के नाम पर मेरे से गाड़ी और पैसों की मांग किया जा रहा था,
जहां पीड़िता महिला द्वारा पैसा और गाड़ी नहीं लाने पर हर रोज उसे दहेज के नाम पर प्रताड़ित करने के साथ लात घुसे और डंडे से मारा जाता था जिससे पीड़िता महिला को गंभीर रूप से चोट आई है, मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला की शादी को 3 वर्ष हो चुका है पीड़ित महिला ग्राम गोडाडीह, जिला-बिलासपुर का निवासी है, जोकि शादी हो कर ग्राम सलखन जिला जांजगीर चांपा आया था जहां लगातार पीड़िता महिला को उसके पति द्वारा 3 वर्षों से प्रताड़ित किया जा रहा था इससे पहले भी पीड़िता महिला ने थाने में इस मामले की सूचना दी थी तो थाने में पीड़िता के पति को समझाइश दी गई इसके बावजूद भी रुआबी पति अपनी पत्नी को लगातार दहेज के नाम पर प्रताड़ित कर रहा था जिससे तंग आकर पीड़िता महिला ने शिवरीनारायण थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया और प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई।
अब बड़ा सवाल पुलिस प्रशासन पर खड़ा होता है कि ऐसे रुवाबी, दुराचारी पति के ऊपर क्या बड़ी कार्यवाही करेगी या फिर पीड़िता महिला की इन सभी बातों को नजरअंदाज करके पिछले दौर की तरह केवल उसे समझा देकर छोड़ देगी और इस दहेज प्रताड़ना को बढ़ावा देगी सवाल बहुत है मगर जवाब एक भी नहीं।






















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.