देव यादव सी एन आई न्यूज़ बेमेतरा
बेमेतरा नवागढ़ संबलपुर लॉकडाउन के दौरान कोई भूखा न रहे इसके लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव विजय बघेल ने जनसंपर्क कर मारो, संबलपुर, नादघाट मे फल , सूखा राशन सामाग्री वितरित किया । इस दौरान सचिव विजय बघेल ने लोगों को कोरोना संक्रमण से
बचाव के बारे में जागरूक भी कर रहे हैं। इस दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संबलपुर जाकर लोगों को टेस्ट कराने की अपील की साथ ही वहा पहुंचे लोगों को कुशलछेप जाना व लोगों को जागरूक किया ।
जिला प्रशासन द्वारा 17 मई तक लॉकडाउन का आदेश जारी किया गया है। ऐसे में कई जरूरतमंदों के पास भोजन की समस्या खड़ी हो जाती है। रोज कमाकर खाने वाले लोगों को ज्यादा दिक्कतें होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए राशन सामाग्री बांटने की पहल की गई है। जरूरतमंद लोगों को राहत पैकेट सामाग्री का वितरण किया गया।
संकटकाल के इस विषम परिस्थितियों में शासन-प्रशासन जरूरतमंदों के साथ है। जरूरतमंद लोगों को लॉकडाउन के दौरान किसी प्रकार की कोई समस्या न हो इसका पूरा ख्याल रखने का प्रयास किया जा रहा है। प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज जिला बेमेतरा के सहसचिव प्रेम कुर्रे ने कहा ऐसे समय में मजदूरी करने वाले जरूरतमंदों को सूखा राशन देने की पहल सराहनीय है। लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों का का दर्द समझते हुए व जनता की समस्या के समाधान की जिम्मेदारी समझते हुए एक सराहनीय कदम उठाया है। इस मदद से जो जरूरतमंद वार्डवासी हैं उनके चेहरों में खुशी नजर आ रही है।
सी एन आई न्यूज़ बेमेतरा छत्तीसगढ़ देव यादव 9098647395



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.