देव यादव सी एन आई न्यूज़ बेमेतरा छत्तीसगढ़
बेमेतरा 06 मई 2021ः-कलेक्टर श्री शिव अनंत तायल के निर्देश पर अपर कलेक्टर श्री संजय कुमार दीवान ने एक आदेश जारी कर बेमेतरा जिले के विकासखण्ड बेमेतरा के ग्राम-झाल मे कोरोना पॉजिटिव के केस पाए जाने के कारण कोरोना वायरस संक्रमण के फैलाव को दृष्टिगत रखते हुए ग्राम-झाल को माइक्रो कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है।
तहसील बेमेतरा के प्रभारी अधिकारी नायब तहसीलदार बेमेतरा श्री राजकुमार मरावी एवं पर्यवेक्षण अधिकारी अनुविभागीय दण्डाधिकारी राजस्व बेमेतरा श्री दुर्गेश कुमार वर्मा हांेगे। विकासखण्ड बेरला के ग्राम-पिरदा मे कोरोना पाॅजिटिव के केस पाये जाने के कारण पिरदा को माइक्रो कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है।
तहसील बेरला के प्रभारी अधिकारी नायब तहसीलदार श्री पौरस वेन्ताल एवं पर्यवेक्षण अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बेरला श्री संदीप ठाकुर होंगे।
सी एन आई न्यूज़ बेमेतरा छत्तीसगढ़ देव यादव 9098647395



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.