गुण्डरदेही : अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन मारकंडे के निर्देशन मे सेवा ही संगठन है । जिनके चलते बालोद अनुसुचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष मालती जोशी ने सात सदस्यीय वाली जिला सहायता समिति बनाई गई है । जो आम जनता को सुविधा प्रदान करेने के लिए बनाई गई है । मोर्चा की ओर से हेल्प लाइन नम्बर भी जारी किया है । जिसमे जिले के आमजनता कोरोना से सम्बन्धित अपनी हर समस्या को बता सकते है । जिनका त्वरित समाधान और निशुल्क सेवा प्रदान किया जाएगा ।
जिसमें जिला अध्यक्ष मालती जोशी 7389265743 , 9179971280 जिला महामंत्री राजेन्द्र कानेकर 9981558676 जिला महामंत्री युवराज मारकंडे 9907801263 जिला प्रभारी अश्वनी टंडन 9179515575 जिला सह प्रभारी रामकुमार 9340573004 जिला उपाध्यक्ष केवल चतुर्वेदी 8839937839 जिला उपाध्यक्ष डिशोक जांगड़े 9981301260 की सात सदस्यीय समिति बना कर जिम्मेदारी दी गई है । जिनका मुख्य कार्य इस भयावह समय मे कोरोना के प्रति लोगो को जागरूक करना आवश्यक सेवा देना और 18 से अधिक उम्र के लोगो को टीका लगाने प्रोत्साहित करना कोविड सेंटर में आम जनता को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाना जरूरतमंद की भरसक सहायता करना और इनके द्वारा भाजपा के केंद्रीय योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार भी करेंगे ।
साथ ही अनुसूचित जाति मोर्चा के सभी 9 मंडलो में भी पांच पांच सदस्यो की समिति भी बनाई गई है। जो आम जनता तक पहुंचकर सुविधा उपलब्ध कराएगे । जिसमे मोर्चा के समस्त पदाधिकारी निःशुल्क सेवा करते हुए कोरोना से आम जन को बचने और बचाने में अहम जिम्मेदारी होगी ।
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.