बेमेतरा के पुलिस जवान आरक्षक संदीप साहू ने पूरी मेहनत व कोशिश जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की व्यवस्था पुलिस मित्रों ,जनमानस के सहयोग से कर रहे हैं ,व साथ में जरूरतमंदों के लिए ,साहू समाज व शहर के जनमानस के सहयोग से सेवारथ का संचालन कर ,निशुल्क भोजन, काढा, दूध आदि जरूरतमंदों तक पहुंचाई जा रही।
देव यादव सी एन आई न्यूज़ बेमेतरा छत्तीसगढ़
बेमेतरा - वर्तमान में कोरोना महामारी से पूरा देश प्रदेश जूझ रहा है मरीजों को इलाज हेतु आवश्यक सुविधा नहीं मिल पा रही है।जैसे मरीजों को तत्काल रक्त की आवश्यकता पड़ रही है, और यहां तक कि ब्लड बैंक में भी ब्लड नहीं मिल पा रहा है पेशेंट ऑपरेशन के लिए बहुत ही परेशान हैं, कोरोना काल के चलते लोग रक्तदान करने के लिए भी आगे नहीं आ पा रहे हैं, ऐसे संकटकाल में बेमेतरा के पुलिस जवान आरक्षक संदीप साहू ने पूरी मेहनत व कोशिश जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की व्यवस्था पुलिस मित्रों ,जनमानस के सहयोग से कर रहे हैं ,व साथ में जरूरतमंदों के लिए ,साहू समाज व शहर के जनमानस के सहयोग से सेवारथ का संचालन कर रहे हैं और भोजन, काढा, दूध आदि जरूरतमंदों तक पहुंचाई जा रही।
सेवारथ के माध्यम से बेमेतरा पुलिस के द्वारा इम्यूनिटी पावर बढ़ाने के लिए काढ़ा व हल्दी वाली दूध पिलाई जा रहीं हैं
सेवारथके माध्यम से बेमेतरा पुलिस के द्वारा पीजी कॉलेज में पुलिस के जवानों ने कोरोना टेस्ट करवाने आए हुए आम जनों को कोरोना इलाज में कारगर व इम्यूनिटी पावर बढ़ाने के लिए काढ़ा व हल्दी वाली दूध पिलाई ।बता दें साहू समाज शहर बेमेतरा के द्वारा व आम जनों के सहयोग से निशुल्क सेवारथ के रूप में वाहन चलाई जा रही है, जिसमें निशुल्क भोजन , वास्प मशीन ,काढा ,दूध ,kovid से छुट्टी हुवे में मरीजों को घर छोड़ने की व्यवस्था और उनके परिजनों को रुकने की निशुल्क व्यवस्था इस वाहन के माध्यम से किया गया है
देव यादव सी एन आई न्यूज़ बेमेतरा छत्तीसगढ़ 9098647395





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.